Site icon Yashbharat.com

MP Board Re-Examination 10th & 12th Class: 4 परीक्षा केंद्रों में 10वीं 12वीं के पेपर दोबारा होंगे!

Mp-12th-exam-yashbharat-exam-news

Mp-12th-exam-yashbharat-exam-news

MP Board Re-Examination 10th & 12th Class: 4 परीक्षा केंद्रों में 10वीं 12वीं के पेपर दोबारा होंगे!। मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री इंदर सिंह परमार द्वारा भी यह स्वीकार किया जा चुका है कि कुछ पेपर आउट हो गए थे।

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश आयोजित कक्षा 10 हाई स्कूल एवं कक्षा 12 हायर सेकेंडरी स्कूल वार्षिक परीक्षा के पेपर आउट होने के बाद यह सुनिश्चित माना जा रहा है कि कम से कम 4 केंद्रों पर दोबारा परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

आधिकारिक घोषणा का इंतजार है कि, माध्यमिक शिक्षा मंडल कितने पेपरों को लीक होना मानता है और कौन-कौन से पेपर का आयोजन दोबारा किया जाएगा।

मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री इंदर सिंह परमार द्वारा भी यह स्वीकार किया जा चुका है कि कुछ पेपर आउट हो गए थे।
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश, भोपाल द्वारा की गई प्राथमिक जांच में पाया गया है कि शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाटी जिला बड़वानी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रतापगढ़ जिला रायसेन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपलिया कुलमी जिला राजगढ़ एवं न्यू आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल नरसिंह नगर चार शहर का नाका ग्वालियर के केंद्र अध्यक्ष एवं सहायक केंद्र अध्यक्ष द्वारा लापरवाही की गई। जिसके चलते पेपर आउट हुए।
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश, गोपाल की जांच रिपोर्ट के आधार पर आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा उपरोक्त चारों केंद्रों के परीक्षा केंद्र अध्यक्ष एवं सहायक केंद्र अध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया गया है। इस कार्यवाही के बाद सुनिश्चित हो गया है कि कम से कम उन सभी परीक्षा केंद्रों पर दोबारा परीक्षा का आयोजन किया जाएगा जो इससे संबंधित है। अब देखना यह है कि कितने पेपर लीक होना पाया जाता है और कितने केंद्रों का प्रभावित होना पाया जाता है।

 

 

Exit mobile version