Monday, May 25, 2026
Latest:
Latest

MP Board Exam Result Date: मूल्यांकनकर्ता की लेटलतीफी से बोर्ड परीक्षा परि‍णाम में होगी देरी, 800 परीक्षक में से 10 प्रति‍शत ही जांच रहे कॉपी

MP Board Exam Result Date: मूल्यांकनकर्ता की लेटलतीफी से बोर्ड परीक्षा परि‍णाम में होगी देरी, 800 परीक्षक में से 10 प्रति‍शत ही  कॉपी जांच रहे हैंं । इस बार माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा के साथ ही कापियों का मूल्यांकन कार्य भी शुरू हो चुका है। पहले चरण में 90 हजार कापियां जांची जाना है।

800 से अधिक शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्यकर्ता के रूप में रजिस्ट्रेशन

मूल्यांकन के लिए जिले से 800 से अधिक शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्यकर्ता के रूप में रजिस्ट्रेशन कराया था। लेकिन 10 फीसदी मूल्यांकनकर्ता भी कापी जांचने के लिए नहीं पहुंच रहे है। नतीजा यह निकला कि 22 फरवरी को शुरू हुए मूल्यांकन में अब तक सिर्फ 6 हजार कापियां ही चेक हो पाई है।

मूल्यांकन कार्य देरी से पूरा होगा

मालव कन्या उमावि को जिला मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन के लिए करीब 800 शिक्षकों को मूल्यांकनकर्ता बनाया गया है। लेकिन मूल्यांकन के लिए पहले दिन 60 मूल्यांकनकर्ता ही कापियां जांच करने के लिए पहुंचे। दूसरे दिन भी मूल्यांकनकर्ताओं में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई। जिस हिसाब से कापियां जांची जा रही है, उससे मूल्यांकन कार्य देरी से पूरा होगा। मूल्यांकन प्रभारी बबीता हायरण ने बताया कि विषयवार कापियां चेक की जा रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम