MP Board Exam 2024 बोर्ड परीक्षाओं 10th 12th का टाइम टेबल सात महीने पहले जारी

MP Board Exam 2024: बोर्ड के इतिहास में संभवत: पहली बार ऐसा हुआ है जब परीक्षाओं की समय सारणी सात महीने पहले जारी कर दी गई।

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए समय सारणी जारी कर दी है।हाईस्कूल की परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेंगी। वहीं हायर सेकेंडरी की परीक्षा छह फरवरी से शुरू होकर पांच मार्च तक चलेंगी ।

बोर्ड के इतिहास में संभवत: पहली बार ऐसा हुआ है जब परीक्षाओं की समय सारणी सात महीने पहले जारी कर दी गई।

10th का टाइम टेबल

साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर बोर्ड ने पहले से तारीखें तय कर दी हैं जिससे परीक्षा की तारीखें स्पष्ट रहें और समन्वय में कोई चूक ना हो। इससे स्कूल शिक्षा विभाग और विद्यार्थियों को भी तैयारी और योजना बनाने के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।

परीक्षाओं का आयोजन सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक होगा। परीक्षार्थियों को सुबह आठ बजे तक केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले ही छात्रों के एंट्री पर रोक लगा दी जाएगी।

हाई सेकेंडरी स्कूल का टाइम टेबल

2 मार्च 2024 – भूगोल, क्राप प्रोडेक्शन एंड हर्टिकल्चर, स्टिल लाईफ एंड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया- विज्ञान एवं स्वास्थ्य

Exit mobile version