Site icon Yashbharat.com

MP Board Exam 2020 : कक्षा बारहवीं की परीक्षा की संशोधित समय सारिणी

26 05 2020 mp board24

Bhopal: माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने बारहवीं कक्षा की संशोधित समय सारिणी जारी की है। परीक्षा 9 से 16 जून के बीच ही होंगी, बस विषयवार तिथि में बदलाव किया गया है।

9 जून को पहली पाली में सुबह 9 से 12 बजे तक रसायनशास्त्र और दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक भूगोल का पेपर होगा।

मंडल के अधिकारी ने बताया कि पहले जारी किए गए टाइम टेबल में 9 जून को पहली पाली में हायर मेथेमेटिक्स और दूसरी पाली में बुक कीपिंग एंड एकाउंटेंसी था। जिस पर कॉमर्स के विद्यार्थियों को एक ही दिन में दो पेपर देना पड़ता, जिससे विद्यार्थी परेशान होते। इसे ध्यान में रखते हुए समय सारिणी में संशोधन किया गया है।इस तरह से सभी विषयों की तारीख में संशोधन किया गया है।

तिथि प्रथम पाली द्वितीय पालीi

9 जून – केमिस्ट्री भूगोल

10 जून – बुक कीपिंग एंड एकाउंटेंसी प्रथम प्रश्न पत्र वोकेशनल कोर्स

11 जून – जीव विज्ञान

12 जून – व्यवसायिक अर्थशास्त्र एनिमल हस्बेण्ड्री मिल्कट्रेड पोल्ट्री फार्मिंग एंड फिसरीज

13 जून -राजनीति शास्त्र शरीर रचना क्रिया-विज्ञान एवं स्वास्थ्य, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, द्वितीय प्रश्नपत्र वोकेशनल कोर्स

15 जून – हायर मेथेमेटिक्स विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास, तृतीय प्रश्नपत्र वोकेशनल कोर्स

16 जून – अर्थशास्त्र क्रॉप प्रोडक्शन एंड हर्टिकल्चर

Exit mobile version