Site icon Yashbharat.com

MP Board Exam 12वीं के अंग्रेजी विषय का पेपर इंटरनेट पर?, मचा हड़कंप

04 03 2023 12th paper 11 202334 92549

MP Board Exam माध्यमिक शिक्षा मंडल की गोपनीयता पर सवाल खड़े होने लगे है। पहले हिंदी और अब 12वीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर इंटरनेट मीडिया पर शुक्रवार दरमियानी रात को तेजी से वायरल हुआ। वाट्सएप टेलीग्राम पर वायरल होने वाला अंग्रेजी विषय का “बी” सेट बताया गया। यह पेपर शनिवार सुबह 9 बजे होना है। खबर लगते ही विद्यार्थियों में पेपर पाने की हौड़ मची गई।

10वीं-12वीं की परीक्षा को हर बार प्रभावित करने वालों में शिक्षा माफियाओं की भूमिका अहम है। कुछ निजी स्कूल संचालक से लेकर कोचिंग क्लासेस चलाने वाले तक शामिल है, जो विद्यार्थियों को पास करने का ठेका तक लेते है। इन लोगों की विभाग के जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारियों से भी साठगांठ रहती है। हिंदी का पेपर भी शाजापुर में क्लास चलाने वाले संचालक ने टेलीग्राम पर लीक किया था। बावजूद शिक्षा विभाग के अधिकारी बेखबर है।

पेपर का मुख्य पृष्ठ इंटरनेट मीडिया के एक से दूसरे ग्रुप पर वायरल हुआ। इसमें प्रश्नों की संख्या (15), कुल पन्ने (10) दर्शाया गया। यहां तक मुख्य पृष्ठ पर हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2023 भी अंकित था। करीब सात से आठ प्रश्न भी बताए दिए। सूत्रों के मुताबिक, कुछ लोग पेपर लीक होना बता रहे हैं। बदले में विद्यार्थी से 100 से 200 रुपये भी वसूले गए। पेपर के संबंध में अधिकारियों से चर्चा नहीं हुई है। नियमानुसार पेपर को पुलिस सुरक्षा में रखा जाता है। केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले पहुंचता है। हालांकि, प्रत्येक विषय के चार सेट मंडल ने तैयार करवाए हैं, जो विद्यार्थियों को दिए जाएंगे।

Exit mobile version