Site icon Yashbharat.com

MP Board Exam: 1 शिक्षक सस्पेंड, 2 शिक्षकों को नोटिस

images 53
अशोकनगर। जिले में माध्‍यमिक शिक्षा मण्‍डल भोपाल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्‍ड्री परीक्षा में शेष बचे हुए विषयों की परीक्षा में लापरवाही बरतने पर कलेक्‍टर डॉ.मंजू शर्मा के अनुमोदन पर पर्यवेक्षक बृजेन्‍द्र सिंह रघुवंशी प्राथमिक विद्यालय बमुरिया फूट को परीक्षा में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया है। निलंबन अ‍वधि में इनका मुख्‍यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय अशोकनगर रहेगा।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री आदित्‍यनारायण मिश्रा ने जिले के शासकीय उत्‍कृष्‍ट उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय अशोकनगर के केन्‍द्राध्‍यक्ष लल्‍लूसिंह रघुवंशी शिक्षक तथा सहायक केन्‍द्राध्‍यक्ष महेश प्रसाद भार्गव शिक्षक को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। साथ ही इनकी जगह शंकर दीक्षित व्‍याख्‍याता को केन्‍द्राध्‍यक्ष तथा सुभाष मौर्य शिक्षक को सहायक केन्‍द्राध्‍यक्ष बनाया गया है।
Exit mobile version