Site icon YASHBHARAT.COM

MP बोर्ड 10वीं-12वीं द्वितीय परीक्षा: अब 31 मई तक करें आवेदन

school

MP बोर्ड 10वीं-12वीं द्वितीय परीक्षा: अब 31 मई तक करें आवेदन। माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश भोपाल ने शिक्षण सत्र 2024-25 की हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी की द्वितीय परीक्षा के लिये पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि में वृद्धि की है। हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण छात्र अंक सुधार के लिये अथवा अनुत्तीर्ण छात्र उत्तीर्ण विषयों के अंक सुधार के लिये अब 25 मई की रात्रि 12 बजे तक ऑनलाईन आवेदन कर सकेंगे।

                   हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा में केवल अनुत्तीर्ण विषयों की द्वितीय परीक्षा के लिये 31 मई की रात्रि 12 बजे तक ऑनलाईन आवेदन किये जा सकेंगे।

Exit mobile version