Site icon Yashbharat.com

MP: 8 सीटों के नतीजे आए, 7 पर भाजपा और 1 पर कांग्रेस की जीत; मंत्री इमरती देवी पिछड़ीं

Anuppur by Election

प्रदेश के 19 जिलों की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में वोटों की गिनती अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। अब तक 8 सीटों के नतीजे आ गए हैं। इनमें 7 पर भाजपा और 1 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। भाजपा के 5 मंत्री बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, बमोरी से महेंद्र सिंह सिसौदिया, सांची से प्रभुराम चौधरी, ग्वालियर से प्रद्यु्म्न सिंह तोमर और सुवासरा से हरदीप सिंह डंग जीत गए हैं। भांडेर से भाजपा की रक्षा संत राम सिरोनिया ने महज 136 वोट से कांग्रेस के फूलसिंह बरैया को हराया है। मांधाता से भाजपा के नारायण पटेल ने जीत दर्ज की है। इधर, कांग्रेस ने ब्यावरा में अपना खाता खोला। यहां से कांग्रेस के रामचंद्र दांगी जीते हैं।

चंबल की सुमावली सीट पर मंत्री एंदल सिंह कंषाना 19 हजार से अधिक वोटों से पीछे हैं। उनकी हार लगभग तय मानी जा रही है। डबरा में भी बड़ा उलटफेर होता नजर आ रहा है। यहां से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री इमरती देवी 11वें राउंड में 615 वोट से कांग्रेस के सुरेश राजे से पीछे चल रहीं हैं। ग्वालियर पूर्व की बात करें तो यहां 14वें राउंड में भाजपा के मुन्ना लाल गोयल कांग्रेस के सतीश सिकरवार से 1548 वोटों से पिछड़ गए हैं।

उपचुनाव के नतीजों की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। राज्य की शिवराज सरकार को स्पष्ट बहुमत है। मुख्यमंत्री शिवराज ने दोपहर 12.45 बजे ही ट्वीट कर कहा कि जनता ने एक बार फिर विकास के लिए भाजपा को मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय ले लिया है। उधर, दोपहर 1.30 बजे रुझानों में तस्वीर साफ होने के बाद कमलनाथ ने भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय छोड़ दिया।

3 मंत्री पीछे, इमरती देवी भी पिछड़ीं

सिंधिया खेमे के मंत्री गिर्राज दंडोतिया और इमरती देवी के अलावा एंदल सिंह कंषाना पीछे चल रहे हैं।​ वहीं,​​​​​ पूर्व मंत्री तुलसीराम सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत के अलावा मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रदुम्न सिंह तोमर, बृजेंद्र सिंह यादव, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, हरदीप सिंह डंग, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, सुरेश धाकड़, ओपीएस भदौरिया और बिसाहूलाल आगे चल रहे हैं।

Exit mobile version