Site icon YASHBHARAT.COM

MP : 500 मुर्गा- मुर्गियों की मौत, बर्ड फ्लू की आशंका

भोपाल।  Bhopal News कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान ईंटखेड़ी इलाके में स्थित चार मुर्गी पालन केंद्राेें में पांच सौ मुर्गा- मुर्गियों की संदिग्ध हालातों मौत हो गई। मुर्गी पालन केंद्र के मालिकों ने गुपचुप तरीके से उनको दफ्ना दिया गया था, लेकिन उसका बदबू आने पर गांव वालों को इसका पता चला तो उन्होंने थाने में इसकी सूचना दी। जिस पर पुलिस संक्रमण के खतरे को देखते हुए हरकत में आ गई।

पुलिस ने आनन- फानन में नगर निगम भोपाल और पशु चिकित्सकों की टीम को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। जहां उनके मृत मुर्गा – मुर्गियों के नमूनें लिए गए और बीएमसी ने उनको सुरक्षित दफ्नाया गया। इन मृत मुर्गा- मुर्गियों में बर्ड फ्लूू की आशंका है।

ईंटखेड़ी थानाप्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी अतिंमा समाधिया के अनुसार सूचना मिली थी कि श्मशान घाट के आगे इस्लाम नगर में चार मुर्गी पालन केंद्र में कुछ दिनों से मुर्गा और मुर्गियों की संदिग्ध मौत हो रही है और उनको गुपचुप तरीके से दफ्नाया जा रहा है। जिस पर पुलिस ने मौका मुआयना किया तो साक्ष्य मिल गए।

इसके बाद पशु चिकित्सालय के डाक्टर और भोपाल नगर निगम को सूचना देकर टीम को बुलाया गया। उन मृत मुर्गा और मुर्गियों के नमूनें लिए गए। नगरनिगम ने उनको सुरक्षित दफना दिया गया। इस पर मुर्गी पालन केंद्र के सलीम, गुफरान , नबाव और इरफान के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। इस नमूनें में बर्ड फ्लू की आशंका जताई गई है।

100 के पार पहुंची उल्लंघन की कार्रवाई

लॉकडाउन में दुकानों को खुली रखने की कार्रवाई 100 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। देर रात यह कार्रवाई सौ के पार पहुंच जाएगी। इसमें कलेक्टर के दुकान बंद करने के आदेश का उल्लंघन के मामले दर्ज हैं। इसके अलावा बेवजह घूमने पर भी मामला दर्ज किए गए हैं।

Exit mobile version