MP 10th, 12th के छात्रों का इंतजार समाप्त, दोपहर 12.30 पर आएगा रिजल्ट, ऐसे करें चेक

10th 12th के छात्रों का इंतजार समाप्त मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम आज 25 मई को जारी होंगे। स्कूली शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार दोपहर 12.30 बजे इसे भोपाल में एमपी बोर्ड आफिस के विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र स्थित आडिटोरियम में एक कार्यक्रम के दौरान जारी करेंगे। एमपी बोर्ड की वेबसाइट mpbse.nic.in पर विद्यार्थी अपना परिणाम देख सकेंगे।

परीक्षा के बाद से ही 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी रिजल्ट के इंतजार में थे। अब दोपहर 12.30 बजे रिजल्ट जारी होने वाला है। इसको लेकर सभी विद्यार्थी बहुत उत्सुक है। इसके बाद ही 10वीं के विद्यार्थी 11वीं में संकाय का चुनाव करेंगे, वहीं 12वीं के विद्यार्थी कालेज में कौन सा कोर्स करना है यह तय करेंगे।

Exit mobile version