Site icon Yashbharat.com

MP हाईकोर्ट को मिले पांच नए न्यायमूर्ति, अधिसूचना जारी

consumer court

जबलपुर : भारत सरकार ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के लिए पांच नए न्यायमूर्तियों की नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। मिनिस्ट्री ऑफ लॉ एंड जस्टिस द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार संजय द्विवेदी, अखिल कुमार श्रीवास्तव, ब्रिज कुमार श्रीवास्तव, राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव और मो. फ़हीम अनवर को जस्टिस नियुक्त किया गया है। जानकारी के अनुसार सभी नव नियुक्त जस्टिस छह जून को शपथ ग्रहण कर सकते हैं।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने नियुक्तियों को लेकर गत 26 मार्च को सिफारिश की थी। जिसके बाद इन पांच नए जजों कि मध्यप्रदेश हाइकोर्ट में नियुक्ति की गई है।

जजों का संख्या बढ़कर 37 हुई
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के कुल स्वीकृत पदों की संख्या 53 है। वर्तमान में 32 न्यायाधीश कार्यरत थे, जबकि 21 पद रिक्त थे। पांच नए न्यायाधीशों की नियुक्ति होने के बाद यह संख्या बढ़कर 37 हो जाएगी।

Exit mobile version