Site icon Yashbharat.com

MP विधानसभा चुनाव के लिए आप ने जारी की पहली सूची, इन्हें बनाया प्रत्याशी

kejriwal

नेशनल डेस्‍क। पार्टी के प्रत्याशियों की दूसरी सूची 6 जुलाई को ग्वालियर में जारी की जाएगी. पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 15 जुलाई को इंदौर आएंगे.मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिएआम आदमी पार्टी ने मंगलवार को अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी ने इस सूची में 20 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं. दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय की मौजूदगी में सूची जारी हुई है. सूची में पूर्व आईपीएस, गांधीवादी, किसान नेता से युवा और पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हैं.

बताया जा रहा है कि पार्टी के प्रत्याशियों की दूसरी सूची 6 जुलाई को ग्वालियर में जारी की जाएगी. यह भी बताया जा रहा हिया कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 15 जुलाई को इंदौर आएंगे.

इससे पहले पत्रकारों को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश प्रभारी और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में व्यवस्था बदलने की जो शुरुआत की है, उसे मध्य प्रदेश में आगे बढ़ाया जाएगा और इसी क्रम में आज 20 प्रत्याशियों की सूची जारी की जा रही है.

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा की सरकारों ने लूट और भ्रष्टाचार की जो व्यवस्था बनाई है, उसके कारण प्रदेश में हर ओर समस्याएं हैं. शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, किसान, बिजली, सड़क, पानी जैसे बुनियादी मुद्दों पर मध्य प्रदेश की स्थिति बेहद खराब है. उन्होंने कहा कि आम आदमी इन दोनों ही पार्टियों से त्रस्त हो चुका है और व्यवस्था परिवर्तन के लिए आम आदमी पार्टी पर भरोसा जता रहा है.

Exit mobile version