MP में Trainee IAS अधिकारियों की First Posting, इन 8 जिलों को मिले नए कलेक्टर मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2022 बैच के परिविक्षाधीन अधिकारियों को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में प्रथम चरण के प्रशिक्षण समाप्ति पर राज्य में प्रशिक्षण के लिए सहायक कलेक्टर के पद पर पदस्थापना दी गई है।
मध्यप्रदेश में प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों की पदस्थापना
-
श्री ऐश्वर्या वर्मा सहायक कलेक्टर बेतूल।
-
श्री रवी कुमार सिहाग सहायक कलेक्टर मंडला।
-
श्री आशीष सहायक कलेक्टर सिवनी।
-
श्री कार्तिकेय जायसवाल सहायक कलेक्टर छतरपुर।
-
श्री विशाल धाकड़ सहायक कलेक्टर धार।
-
सुश्री सोनाली देव सहायक कलेक्टर रीवा।
-
श्री अर्पित गुप्ता सहायक कलेक्टर सीहोर।
-
सुश्री तनुश्री मीणा सहायक कलेक्टर छिंदवाड़ा।
स्पष्ट किया गया है कि उपर्युक्त अधिकारी लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में प्रथम चरण के प्रशिक्षण के बाद दिनांक 12 मई 2023 को कार्यमुक्त हो जाने के बाद कार्यभार ग्रहण अवधि का उपभोग करने के उपरांत पदस्थापना के लिए जिले में कार्यभार ग्रहण करेंगे। सरल हिंदी में सिर्फ इतना की अभी लिस्ट जारी हुई है।

