Site icon Yashbharat.com

MP में सोशल स्टेटस बदलने का क्रम, अब दिग्विजयसिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने बदला अपना कांग्रेसी प्रोफाईल

images 2019 11 29T182447.454

भोपाल। मध्यप्रदेश में सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाईल स्टेस्टस बदलने का दौर अब स्टेटस सिंबल बनता दिख रहा है। इसमे भविष्य की राजनीति का कोई तूफान छिपा है या फिर यह महज चर्चा में बने रहने का साधन है यह फ़िलहाल पता नहीं लेकिन कल ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह चर्चा में आ गए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई ( digvijay singh brother ) एवं चांचोड़ा से कांग्रेस विधायक ( chahoda congress mla ) लक्ष्मण सिंह के एक बार फिर बगावती तेवर नजर आ रहे हैं। उन्होंने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरह अपने टि्वटर हैंडल से स्टेटस बदल दिया है। उन्होंने भी अपने प्रोफाइल में से कांग्रेस शब्द हटाकर लिख दिया है- विधायक, कृषक, गायक। इसके साथ ही उन्होंने लगातार तीन ट्वीट कर अपनी ही पर सवाल उठाए हैं।

कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ( Lakshman Singh ) ने अपने टि्वटर हैंडल ऐसे समय में बदलाव किया है, जब पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी हाल ही में अपना स्टेटस बदला था, जिसके बाद राजनीति गर्मा गई थी। इसके साथ ही उन्होंने एक के बाद एक तीन ट्वीट करके अपनी सरकार पर सवाल उठाए हैं, वहीं महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ गठबंधन करने पर भी इसे गलत बताया है।

 

अपनी ही पार्टी को घेरा
उधर, कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने अपनी ही पार्टी को घेर लिया है। उन्होंने महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ सरकार बनाने को लेकर अपनी ही पार्टी के बारे में कहा है कि इस प्रकार सरकार बनाने से बहुत गलत संदेश गया है।

 

दांगी के बयान पर कसा तंज
कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के ऊपर दिए बयान पर भी विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा कि लगता है मिर्ची यज्ञ से प्रभावित होकर गोवर्धन दांगी ने ऐसा बयान दिया है। गोवर्धन दांघी को ऐसे बयान नहीं देना चाहिए। गौरतलब है कि दांगी ने हाल ही में कहा है कि जगह-जगह पुतले जलाए जाएंगे और साध्वी खुद आती है तो साक्षात उन्हें जला दिया जाएगा। वहीं लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भोपाल से प्रत्याशी बनाए गए थे। तभी कम्प्यूटर बाबा समेत कई साधु-संतों ने दिग्विजय सिंह के समर्थन में मिर्ची यज्ञ का आयोजन किया था। तब इस यज्ञ को दिग्विजय सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए तंत्र-मंत्र क्रिया माना गया था।

और क्या बोले लक्ष्मण सिंह
-कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा है कि आदिवासी इलाकों में जमीन बेचने के कैबिनेट के फैसले आदिवासियों में नाराजगी है।
-नए विधायक विश्रामगृह को लेकर भी लक्ष्मण सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा है कि 320 विधायकों के लिए पुराना विधायक विश्रामगृह है। अभी केवल 230 विधायक हैं। नए विधायक विश्रामगृह को लेकर भी जनता में आक्रोश है।

Exit mobile version