भोपाल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने साफ किया है कि मप्र में विधानसभा चुनाव समय पर होंगे। लोकसभा चुनाव के साथ मप्र के चुनाव कराने का कोई प्रस्ताव नहीं है। राकेश सिंह ने उन अटकलों को खारिज किया, जिसमें कहा जा रहा था कि भाजपा मप्र, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ करवाने की तैयारी करवा रही है।
वे मंगलवार को मीडिया से चर्चा में बोले कि अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ यह कहा है कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ कराने पर सार्थक चर्चा होनी चाहिए।
सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा 14 जुलाई से उज्जैन से शुरू होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित केंद्र के कई नेता 14 जुलाई को यात्रा में शामिल होंंगे। पहले चरण की उज्जैन से शुरू होकर 16 जुलाई को रतलाम में खत्म होगी। 300 किमी की इस यात्रा में 11 विधानसभा सीटें कवर होंगी। दूसरा चरण 18 जुलाई को मैहर से शुरू होगा। दो दिन की यह यात्रा नागौद में खत्म होगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शिवराज सप्ताह में चार दिन जनआशीर्वाद यात्रा पर रहेंगे। यात्रा प्रदेश के दो हिस्सों में एक साथ चलेगी। इसके लिए दो रथ तैयार किए गए हैं। पहले हिस्से में मालवा, निमाड़, नर्मदापुरम्, ग्वालियर-चंबल, भोपाल क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र में शिवराज रथ लेकर जाएंगे। वहीं दूसरे हिस्से में विंध्य, बुंदेलखंड और महाकोशल के क्षेत्र में यात्रा चलेगी। प्रत्येक चरण दो दिन का होगा। शिवराज हर सप्ताह दोनों हिस्सों में दो-दो दिन रहेंगे।
यात्रा के खर्च के सवाल का जवाब देते हुए राकेश सिंह ने कहा कि हर चुनावों में भाजपा ही इस यात्रा का खर्च उठाती आई है और इस बार भी भाजपा ही यात्रा पर खर्च करेगी। सरकारी खर्च पर यात्रा करने का आरोप लगाने वालों की अक्ल पर तरस आता है।
लक्ष्मीकांत शर्मा द्वारा सिरोंज में विकास यात्रा में हिस्सा लेने के बाद जनआशीर्वाद यात्रा में उनके शामिल होने के सवाल पर सिंह ने कहा कि यात्रा में भाजपा के सभी कार्यकर्ता शामिल होंगे। किसी को मना नहीं किया जाएगा।
-
गणेश पर्व और हरतालिका तीज की तैयारियों को लेकर बाजारों में बढ़ी चहल-पहल गणेश प्रतिमाएं घर ले जाने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बच्चों में दिखा खासा उत्साह -
फर्जी सिम जारी करने वाला पीओएस एजेंट गिरफ्तार, 98 सिम जब्त,माधवनगर पुलिस की कार्रवाई, साइबर ठगी में सिम के इस्तेमाल का खुलासा -
ढीमरखेड़ा में लघु वेतन कर्मचारी संघ की बैठक,जितेंद्र मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष, सदानंद कोल सचिव, नीलेश पौराणिक उपाध्यक्ष और सुजीत शुक्ला संगठन सचिव मनोनीत -
प्रादेशिक सिंधी सम्मेलन में गूंजी समाजहित की आवाज, सिंधीयत और प्रतिनिधित्व के मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन -
सौम्या रांधेलिया बनीं अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री -
अपराध समीक्षा बैठक में एसपी के सख्त निर्देश, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर जोर -
गणेश उत्सव की तैयारियों को लेकर महापौर श्रीमती सूरी ने किया गणेश चौक का स्थल निरीक्षण,गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक विशेष साफ-सफाई, कीटनाशक दवा के छिड़काव एवं प्रकाश व्यवस्था के दिए निर्देश -
आधी रात जरूरतमंद बच्ची के लिए देवदूत बना आरक्षक, तत्काल किया रक्तदान -
स्कूली वाहनों की सघन जांच, चार पर कार्रवाई,फिटनेस, परमिट और इंश्योरेंस में कमी मिलने पर 25 हजार रुपए समन शुल्क वसूला -
माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान: मिट्टी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश -
छात्रों को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से जोड़ने कांग्रेस की रणनीति, महत्वपूर्ण बैठक संपन् -
खेत के पास मृत मिला तेंदुआ, वन विभाग में मचा हड़कंप रीठी के देवरी गांव की घटना, तारों में फंसने से मौत की आशंका; पोस्टमार्टम के बाद जांच शुरू -
फूले कास सकल मही छाई, जनु बरसा कृत प्रकट बुढ़ाई -
मिशन वात्सल्य के तहत ‘फॉस्टर केयर’ योजना: अब जरूरतमंद बच्चों को मिलेगा परिवार का प्यार, कटनी में इच्छुक अभिभावकों से मांगे गए आवेदन -
कटनी जिले के लिए राहत भरी खबर: नीम कोटेड यूरिया की 3 रैक झुकेही पहुंचीं, 1230 मीट्रिक टन खाद का आवंटन शुरू; ई-टोकन से होगा वितरण -
कटनी में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किसान पंजीयन 15 सितंबर से: जिले में बने 51 केंद्र, एग्रीस्टेक पोर्टल से होगा भूमि व फसल का सत्यापन -
बढ़ी मुआवजा राशि पास कराने के बदले पटवारी ने आदिवासी किसान से मांगे 80 हजार, 47 हजार लेते सागर लोकायुक्त ने पकड़ा, बाइक की डिग्गी से बरामद हुई रिश्वत की रकम -
उज्जैन का ‘खड़े हनुमान मंदिर’ विवाद: उमा भारती की एंट्री, सीएम मोहन यादव से बोलीं- ‘भोपाल मॉडल’ अपनाकर बचाएं 170 साल पुरानी धरोहर -
भिंड में लहार-सिकरी मार्ग पर दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, मां-बेटे की मौके पर ही मौत; एक गंभीर घायल ग्वालियर रेफर -
जैन साध्वी बनने की इच्छा रखने वाली 20 वर्षीय युवती को MP हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत: ‘बालिग नागरिक को धर्म और जीवन के फैसले चुनने की पूरी आजादी’
