Site icon Yashbharat.com

MP में BJP ने बनाई शैडो केबिनेट, रखेगी कमलनाथ सरकार पर नजर

images 4

भोपाल। बीजेपी ने कमलनाथ सरकार को घेरने के लिए कमर कस ली है। इसके लिये कांग्रेस सरकार के मंत्रियों के कारनामों और उनकी कमियों को उजागर करने के लिए विपक्ष की शैडो केबिनेट बनाई गई है।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने भी अपनी केबिनेट के जरिये बीजेपी सरकार के पूर्व मंत्रियों को घेरने की जिम्मेदारी मंत्रियों को दी है जिसमें बीजेपी सरकार के पूर्व मंत्रियों को कांग्रेस सरकार के मंत्रियों द्वारा घेरने की रणनीति बनाई जा रही है ।

इसी के जवाब में बीजेपी ने भी अपनी शेडो केबिनेट बना डाली। इस शैडो कैबिनेट में  नरोत्तम मिश्रा ,गोपाल भार्गव , गौरीशंकर बिसेन, जयंत मलैया, भूपेंद्र सिंह, विश्वास सारंग जैसे दिग्गज नेता को शामिल किया गया है।

Exit mobile version