भोपाल। कमलनाथ सरकार को स्थिर करने की कवायद है या फिर कुछ औऱ तबादलों से प्रशासनिक कसावट अब तक समझ से परे है। राज्य में 174 दिन से कमलनाथ सरकार सत्ता में है। इस दौरान लगभग 500 आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के तबादले हो चुके हैं। इसी क्रम में आज फिर 6 आई ए एस अफसर के तबादले हुए। जिसमें विशेष गढ़पाले को सतना कलेक्टर से हटा कर मध्य क्षेत्र विधुत वितरण कंपनी में पदस्थापना की गई। साथ ही तेजस्वी नायक को बैतूल कलेक्टर, तरुण पिथोडे को भोपाल कलेक्टर, सतेंद्र सिंह को सतना एवम जामोद दतिया में स्थानांतरित किया।
Mp में नहीं थम रहे तबादले, विशेष गढ़पाले सहित 6 अफसरों का फिर स्थानांतरण

