MP में दबंग-3 की शूटिंग के दौरान नारेबाजी, सलमान खान शूटिंग छोड़कर पहुंचे महेश्वर
मांडू (धार)। मांडू में दबंग-3 की शूटिंग गुरुवार को भी हुई। इसमें फिल्म के कई महत्वपूर्ण हिस्से दर्शाए गए। खासकर सलमान खान ने गुंडों द्वारा अपहरण करने वाली लड़कि यों को छुड़ाकर उन्हें पुलिस के सुपुर्द कि या। इस तरह का महत्वपूर्ण दृश्य कु छ रीटेक के बाद पूरा कि या गया। इधर, गुरुवार को शूटिंग के ही दौरान अप्रिय स्थिति निर्मित होने की जानकारी मिली है। सलमान ने शूटिंग को लेकर ट्वीट भी किया है।View image on Twitter
बताया जा रहा है कि दोपहर को कु छ विवाद हुआ। इसी के चलते नारेबाजी की गई। संभवत: यह नारेबाजी सलमान खान के खिलाफ थी। इस तरह की नारेबाजी के बाद सलमान खान के शूटिंग छोड़कर जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि इस मामले में प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारी कु छ भी बोलने को तैयार नहीं है। वे सबकु छ ठीक रहने की बात कर रहे हैं।
गुरुवार की सुबह ही सलमान खान की फिल्म की शूटिंग के लिए लोके शन पर तैयारियां शुरु हो चुकी थी। इसके तहत मालीपुरा क्षेत्र में शूटिंग हुई। मालीपुरा मांडू की पहाड़ी के नीचे बसा एक खूबसूरत गांव है। यहां कु छ दृश्य फिल्माए गए। गुरुवार को सलमान खान सुबह 8.30 बजे ही मांडू पहुंच गए थे। 9 बजे के करीब सलमान खान और निर्देशक प्रभुदेवा ने मालीपुरा पहुंचकर पहले लोके शन देखी।
इसके बाद यूनिट के लोग वहां पहुंचे थे। यहां 10 बजे तक शूटिंग हुई। इसके बाद मुंज तालाब पर शूटिंग की गई। जल महल में बड़ी लाइट के बीच शूटिंग हुई। एक से डेढ़ घंटे के ब्रेक के बाद लड़कि यों के कि डनैपिंग को फिल्माया गया। कि डनैप की गई लड़कि यों को छुड़ाकर पुलिस गाड़ियों में बैठाया। सलमान खान ने गुंडे की कॉलर पकड़कर पुलिस की वैन में डाला। सीन फाइनल होने पर हवा में तीन फायर कि ए गए।
विवाद होने की जानकारी सामने आई
बताया जा रहा है कि मांडू में शूटिंग के दौरान कु छ लोगों का विवाद हुआ है। विवाद कि स पक्ष से हुआ है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसे लेकर मामला थाने तक भी पहुंचा, लेकि न प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार शूटिंग के दौरान विवाद के बाद नारेबाजी की स्थिति बनी। इसमें सलमान खान नाराज होकर यहां से रवाना हो गए। ऐसे में संशय यह है कि 12 अप्रैल को शूटिंग होगी, यह अभी तक तय नहीं हुआ है।