Site icon Yashbharat.com

MP में जारी हुई एडवाईजरी, अंजान व्हाट्सएप ग्रुप को तत्काल छोड़ दें

cyber crime

cyber crime

भोपाल (साइबर क्राइम ब्रांच ने एक एडवाइजरी बीते दिनों जारी की। इसमें लोगों को जागरूक करने के लिए अलर्ट किया गया है कि सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्‍ट्राग्राम पर अंजान लोगों से दूर रहना चाहिए। उनके साथ किसी प्रकार की अपनी निजी जानकारी साझा न करें।

साइबर क्राइम ब्रांच के अनुसार सोशल मीडिया आजकल काफी घातक होता जा रहा है। कई लोग इसके माध्यम से जालसाजी का शिकार हो रहे हैं। साइबर क्राइम ब्रांच ने कुछ बातों का लोगों को ख्याल रखने के लिए कहा है।

इसमें जिन लोगों को आप जानते नहीं है। उनको अपना फेसबुक पर दोस्त न बनाए। उनके किसी प्रकार की बात या दस्तावेज और फोटो साझा न करें। सोशल मीडिया पर नजर आने वाली किसी अज्ञात लिंक पर क्लिक नहीं करे। ऐसा करने से आपका खाता हेक हो सकता है।

अश्लील सामग्री से दूर रहे

सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की अश्लील सामग्री को साझा करना कानूनी अपराध है। जो लोग व्हाट्सएप गुप बना रहे हैं। उसमें किसी अज्ञात व्यक्ति को नहीं जोड़े। आप अगर किसी ऐसे ग्रुप पर अनजाने से जुड़ गए हैं तो उस ग्रुप को तत्काल छोड़ दे। अंजान व्‍यक्ति या ग्रुप से जुडने से कई बार आप मुश्किल में पड सकते है।

एएसपी रजत सकलेचा का कहना है कि ऑनलाइन खरीददारी करते समय इस बात का ख्याल लोगों को हमेशा रखना चाहिए। जिससे भी ऑनलाइन साइट से आप सामान खरीद रहे हैं। वह भरोसेंमंद होनी चाहिए। किसी सस्ती व लुभावने ऑफर से सावधान रहे। अपने बैंक के पासबुक, एटीएम, पिन संबंधित जानकारी किसी से भी साझा नहीं करें।

Exit mobile version