Site icon Yashbharat.com

MP में काटे जा चुके हैं 10 लाख फर्जी वोटरों के नाम: चुनाव आयोग

election commission1 03 06 2018

भोपाल। मध्य प्रदेश में फर्जी वोटरों पर मचे घमासान के बीच चुनाव आयोग ने साफ किया है कि वोटर लिस्ट से करीब 10 लाख फर्जी वोटरों के नाम पहले ही काटे जा चुके हैं और इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में वोटर का आंकड़ा घटकर अब 6 लाख रह गया है.

चुनाव आयोग द्वारा वोटर लिस्ट के शुद्धिकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान में आए आंकड़े के अनुसार प्रदेश में एक जनवरी 2018 को 5 करोड़ 7 लाख वोटर थे, जिनकी संख्या घटकर 5 करोड़ 1 लाख रह गई है. बीते पांच महीने में वोटर लिस्ट की कराई जा रही जांच में 51 जिलों में 13,19,644 वोटर फर्जी पाए गए थे, जिन्हें हटाए जाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया.

दरअसल, मध्य प्रदेश में वोटर लिस्ट से फर्जी नाम हटाए जाने के लिए चुनाव आयोग ने अभियान चलाया है. इसी के तहत बीते साल 3 लाख 83 हजार फर्जी नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए थे. 1 जनवरी 2018 की तारीख में जो वोटर लिस्ट थी, उसमें 17 लाख नामों में गड़बड़ी थी. इनमें से अब तक 14.50 लाख नाम हटाए जा चुके हैं. चुनाव आयोग द्वारा अभी चार महीने तक वोटर लिस्ट के शुद्धीकरण के लिए अभियान चलाया जाएगा. इसमें वोटर लिस्ट से और भी गड़बड़ी वाले नाम हटाए जा सकते हैं.

बता दें कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की बीजेपी पर राज्य की मतदाता सूची में 60 लाख फर्जी वोटर्स के नाम शामिल कराने का आरोप लगाया है. पार्टी ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की है. साथ ही, राज्य के 230 विधानसभा क्षेत्रों को भी मतदाता सूची से इस तरह के सभी नामों को हटाने की अपील की है. फिलहाल चुनाव आयोग ने मामले में जांच कर रहा है.

Exit mobile version