Site icon Yashbharat.com

MP में एक लाख युवाओं को नौकरियां देने के संकल्प पूरा होगा: VD शर्मा

vd_sharma_mp_bjp

vd_sharma_mp_bjp

भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा ने कहा कि CM शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 22 हजार चार सौ से अधिक शिक्षकों की नवीन नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। जिसके अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग में 11885 और शेष 10576 शिक्षक जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत नियुक्त किए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार जो कहती है, वह करती है। प्रदेश सरकार का यह निर्णय 100000 पदों पर युवाओं को रोजगार देने के संकल्प की पूर्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने नवनियुक्त शिक्षकों को उनकी नियुक्ति पर बधाई देते हुए कही।

चलो-चलो की सरकार ने किया था युवाओं से छल
शर्मा ने कहा कि प्रदेश में 15 महीने का वह दौर दुरावस्था का था, जब प्रदेश में चलो-चलो वाली सरकार थी। मिस्टर बंटाढार के इशारे पर चलने वाली कमल नाथ सरकार ने युवाओं के साथ गलत किया था। शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में पहले 70 प्रतिशत और फिर 4 फेस में उन्हें 100 प्रतिशत वेतन तक ले जाया जाता था। शिक्षकों को इस प्रकार से दिखाया जाता था कि हमको हम आपको यह दे रहे हैं। उस सरकार ने युवाओं के साथ छल किया था। उसको सुधारते हुए मुख्यमंत्री ने पहले साल 70 प्रतिशत सैलरी और दूसरे साल 100 प्रतिशत सेलरी दिए जाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग का बजट 2003 में दिग्विजय सिंह की सरकार के समय 1860 करोड़ था, आज भाजपा सरकार के समय में वह बढ़कर 31600 करोड़ हो गया है।
Exit mobile version