Site icon Yashbharat.com

MP में अतिथि विद्वानों के लिए बनेगी नीति, मिलेगा लाभ : सीएम

images 76

उमरिया। जन आशीर्वाद यात्रा में उमरिया पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मप्र में अतिथि विद्वानों के लिए बहुत जल्द नीति बनाई जाएगी। इस नीति का लाभ अतिथि विद्वानों को मिलेगा और उनकी स्थिति में सुधार आएगा।

नहीं निकाले जाएंगे अतिथि विद्वान

मुख्यमंत्री ने अतिथि विद्वानों के लिए राहत पहुंचाने वाली ये घोषणा भी कर दी है कि उन्हें हटाया नहीं जाएगा। अतिथि विद्वान पिछले 20 सालों से उच्च शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं लेकिन उनके सामने कई तरह की विकट समस्या उत्पन्न् हो गई थी जिसके संदर्भ में सीएम ने बेहतर नीति बनाने की घोषणा की।

उमरिया में चार सभाएं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उमरिया जिले की दो विधानसभाओं में कुल चार सभाएं कीं। उन्होंने बांधवगढ़ विस क्षेत्र में एक और मानपुर विस क्षेत्र में तीन स्थानों पर जनता को संबोधित किया। बांधवगढ़ के उमरिया मुख्यालय तथा मानपुर विस क्षेत्र के मानपुर, चिल्हारी और अमरपुर में सीएम ने जनता को संबोधित किया।

Exit mobile version