MP पुलिस ने 50 से ज्यादा व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन को भेजे नोटिस

भोपाल। मध्य प्रदेश में दलित आंदोलन और बंद के दौरान व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक पोस्ट भेजने के कारण पुलिस ने 50 से ज्यादा ऐसे व्हाट्सप ग्रुप एडमिनों को नोटिस जारी किए हैं जोकि किसी न किसी रूप में विवादित पोस्ट कर माहौल खराब कर रहे थे.

दरअसल, एमपी में दलित आंदोलन और बंद के दौरान पुलिस ने कई इलाकों में धारा 144 लागू कर दिया था और कई जिलों में प्रशासन सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए हुई थी. इसी क्रम में नीमच जिले से आंदोलन और बंद के दौरान व्हाट्सएप ग्रुपों के जरिए कई आपत्तिजनक मैसेज पोस्ट किए जाने की सूचनाएं प्रशासन को मिल रही थी.

ऐसे सभी आपत्तिजनक और शांतिभंग किए जाने वाली पोस्ट पर पुलिस नजर बनाए हुई थी. पुलिस ने पहले एक दलित की बारात को लेकर माहौल ख़राब करने वाले 20 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और साथ ही कई व्हाट्सअप ग्रुप के एडमिनों को भी नोटिस जारी कर दिया.

बताया जा रहा है कि नोटिस जारी करने के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने और विवादित पोस्ट करने वालों में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने फ़िलहाल 62 लोगों को नोटिस जारी किए हैं. नीमच के एएसपी जितेंद्र सिंह पवार ने बताया है कि हम सोशल मीडिया पर अपनी नजर बनाए हुए हैं.

Exit mobile version