Site icon Yashbharat.com

MP: पुलिस ने की फायरिंग तो 700 किसानों ने थाने को घेरा

WhatsApp Image 2017 12 12 at 4.08.54 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश के नीमच स्थित सिंगोली में सैकड़ों किसानों ने थाने को घेर लिया है. किसानों की मांग है कि थाना प्रभारी समरथ सिनम के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो. बताया जा रहा है कि करीब 700-800 किसान थाने का घेराव करते हुए नारेबाजी कर रहे हैं.

दरअसल, किसानों का आरोप है कि थाना प्रभारी सिनम ने सरपंच प्रतिनिधि रामचंद्र धाकड़ के साथ जमकर मारपीट की और ग्रामीणों को डराने के लिए हवाई फायर भी किया. घटना की सूचना के बाद एसडीएम गरिमा रावत और एसडीओपी नरेंद्र सिंह सोलंकी मौके पर पहुंच गए हैं

बताया जा रहा है कि ग्राम शहनातलाई में ग्रामीणों द्वारा गत रात्रि संदिग्ध लोगों के साथ की गई मारपीट के बाद पुलिस द्वारा सरपंच प्रतिनिधि रामचंद्र धाकड़ को थाने लाकर मारपीट करना विवाद का कारण बन गया. सोमवार सुबह करीब 9 बजे से किसानों ने थाने का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है.

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार गत रात्रि तीन संदिग्ध गांव में घूम रहे थे तभी ग्रामीणों ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने खुद को पुलिस का आदमी बताया. संदेह के चलते ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी तुरन्त ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने सबसे पहले वहां आकर फायर किए तथा कुछ लोगों के साथ मारपीट की उन तीनों व्यक्तियों ने भी पुलिस के सामने ही कुछ ग्रामीणों के साथ गाली-गलोच करते हुए लात घूंसे चलाए तथा गोली मारने की धमकियां दी. बाद में पुलिस गांव के सरपंच प्रतिनिधि रामचन्द्र धाकड़ को पकड़कर ले आई. सुबह ग्रामीणों ने थाना घेरा तो उसे छोड़ दिया गया. रामचन्द्र ने बताया कि वे तीनों लोग पुलिस की सांठ-गांठ से ही गांव में आए थे जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने पुलिस द्वारा मुखबिर बनाकर भेजने की बात स्वीकार की.

उधर पुलिस का दावा है कि ग्रामीणों ने कुछ लोगों के साथ मारपीट की थी इस पर वे गांव गए और मारपीट के मामले में हमने सरपंच प्रतिनिधि से पूछताछ की है. घटना स्थल पर पुलिस द्वारा कोई फायरिंग नहीं की गई है. मामले की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक टी के विद्यार्थी ने एसडीओपी जावद नरेंद्र सोंलकी को सिंगोली भेजा है.

Exit mobile version