नई दिल्ली। अखिलेश यादव ने कहा, अगर कांग्रेस मध्य प्रदेश में कप जितना चाहती है तो उसे सपा जैसे आक्रामक खिलाड़ियों की जरूरत होगी.समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश में चुनावों के दौरान कांग्रेस को फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत से सीख ले सकती है. अखिलेश ने कहा, ‘जिस तरह से फ्रांस ने कई देशों से अपने खिलाड़ी चुने थे, कांग्रेस और अन्य लोगों को इससे सीखना चाहिए और सपा जैसे खिलाड़ियों को शामिल करना चाहिए जो फ्रंट फुट पर खेल सकती है.’
इस दौरान अखिलेश ने जेल में मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या के मुद्दे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निंदा की. उन्होंने दिवंगत गोपाल दास नीरज को पेंशन ना दिए जाने के मुद्दे पर सरकार की आलोचना की. उन्होंने केंद्र सरकार पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, किसानों और युवाओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया.
