Site icon Yashbharat.com

MP गज़ब है ! मध्यप्रदेश के इस थाने में दर्ज हुई भैंस के खिलाफ FIR, मौत का लगा इल्जाम

images 18

MP News : शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र के ग्राम असवारी में हाल ही में एक भैंस के हमले से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शिवम सिंह गोंड अपने घर के पास खड़ा था, जब उसके पड़ोसी सोमे लाल सिंह अपने मवेशियों को जंगल की ओर ले जा रहे थे। उसी दौरान, एक भैंस ने शिवम पर हमला कर दिया।

MP News

इस हमले के प्रभाव से शिवम गंभीर रूप से घायल हो गये और उन्हें अस्पताल भर्ती करवाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना के बाद, पीड़ित परिवार ने गोहपारू थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने सोमे लाल सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 304A, 289 और 201 के तहत मामला दर्ज किया।

 

इस मामले पर, शहडोल के एडिशनल एसपी श्रीमती अंजुलता पटेल ने कहा है कि व्यक्ति की पालतू भैंस के हमले में उसकी मौत हो गई और इस मामले में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

 

Exit mobile version