Site icon Yashbharat.com

MP को मिलेंगे 29 IAS-IPS

inspetor police cartoon

inspetor police cartoon

भोपाल । मध्य प्रदेश के 29 राज्य प्रशासनिक सेवा और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को इस साल आइएएस और आइपीएस संवर्ग मिल जाएगा। इसके लिए सोमवार को भोपाल में संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रदीप कुमार जोशी की अध्यक्षता में विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक होगी। इसमें एक पद के लिए तीन अधिकारियों के नामों पर विचार करके अंतिम रूप दिया जाएगा।

सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस बार राज्य प्रशासनिक सेवा से आइएएस संवर्ग में पदोन्‍नति के लिए 18 पद उपलब्ध हैं। इसके लिए 54 अधिकारियों का प्रस्ताव संघ लोक सेवा आयोग को भेजा गया था। बैठक में वरिष्ठता और सेवा अभिलेख के आधार पर 1994 बैच के विनय निगम, विवेक सिंह और 1995 बैच के पंकज शर्मा के साथ 1998 और 1999 बैच के अधिकारियों के नाम पर विचार किया जाएगा।

वरिष्ठता के अनुसार सुधीर कोचर, रानी बाटड, चंद्रशेखर शुक्ला, त्रिभुवन नारायण सिंह, नारायण प्रसाद नामदेव, दिलीप कुमार कापसे, बुद्धेश कुमार वैद्य, जयेंद्र कुमार विजयवत, डा.अभय अरविंद बेडेकर, अजय देव, नियाज अहमद खान, मनोज मालवीय, नीतू माथुर, अंजू पवन भदौरिया और जमना भिडे के नाम आइएएस संवर्ग आवंटन के लिए प्रमुखता से लिए जा रहे हैं। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव आइसीपी केशरी, प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन कार्मिक दीप्ति गौड़ मुखर्जी सहित अन्य अधिकारी शामिल होंगे।

इसी तरह राज्य पुलिस सेवा से आइपीएस संवर्ग में पदोन्नति के लिए इस वर्ष 11 पद उपलब्ध हैं। वरिष्ठता और सेवा अभिलेखों के आधार पर 1995-96 बैच के अधिकारी प्रकाश चंद्र परिहार, निश्चल झारिया, रसना ठाकुर, संतोष कोरी, जगदीश डाबर, मनोहर सिंह मंडलोई, रामजी श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह पवार, सुनील तिवारी, संजीव कुमार सिन्हा और संजीव कुमार कंचन को आइपीएस संवर्ग आवंटित हो सकता है। बैठक में पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव गृह डा.राजेश राजौरा सहित अन्य अधिकारी शामिल होंगे।

भोपाल के पहले पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर हो जाएंगे एडीजी

मंगलवार को आइपीएस अधिकारियों की पदोन्नति के लिए विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक होगी। इसमें भोपाल के पहले पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) के पद पर पदोन्न्त होंगे। वहीं, पुलिस महानिरीक्षक डी श्रीनिवास वर्मा के साथ 1997 बैच के अधिकारी उमेश जोगा और सोलोमन यश कुमार विज के नाम पर भी विचार किया जाएगा।

इसके अलावा 2004 बैच के अधिकारी डीआइजी से आइजी पदोन्न्त होंगे। इसमें भोपाल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इरशाद वली, गौरव राजपूत, संजय कुमार, आरण्य डेहरिया और संजय तिवारी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक से उप पुलिस महानिरीक्षक और 2009 बैच के अधिकारियों को सिलेक्शन ग्रेड में पदोन्नत किया जाएगा।

बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव डा.राजेश राजौरा और पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी शामिल होंगे। इसी तरह आइएएस अधिकारियों की पदोन्नति के लिए 25 दिसंबर को बैठक प्रस्तावित की गई है। इस बार अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव पद के लिए डीपीसी नहीं होगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पद उपलब्ध नहीं होने की वजह से इनके लिए मार्च के बाद डीपीसी की जाएगी। इसके अलावा अन्य पदों के लिए डीपीसी होगी।

Exit mobile version