MP कॉलेजों में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 5 फरवरी तक होगा

College Reopen news कोरोना संक्रमण के कारण 18 जनवरी से प्रदेश के कॉलेज खुल चुके हैं। कॉलेजों में अब भी प्रथम वर्ष के विद्यर्थियों की भीड़ देखी जा रही है। अगर अब छह दिनों में प्रथम वर्ष के विद्यार्थी दसतावेज जमा नहीं किए और सत्यापन नहीं कराया तो एडमिशन निरस्त कर दिया जाएगा।

कॉलेजों में जनवरी पहले सप्ताह तक नए सत्र के लिए विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया था। वहीं कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया बंद हुए 15 दिन का समय बीत चुका है, लेकिन अब भी करीब 30 फीसद विद्यार्थियों द्वारा अब भी कॉलेज में जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।

इसके बाद उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को शनिवार तक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। दरअसल नए सत्र के लिए नए वर्ष में कॉलेज खोले गए थे। जिसके बाद प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को एक समय सीमा के अंदर जरूरी दस्तावेज विश्वविद्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे।

वहीं उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश के बाद कॉलेज में काउंसिलिंग 6 चरण प्रक्रिया को जनवरी के पहले सप्ताह में पूरा कर लिया गया था। वहीं इस बार प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन हुई थी। इसके बाद शिक्षा विभाग द्वारा विद्यर्थियों के जरूरी दस्तावेज मंगवाए गए थे। इसके बावजूद इसके कॉलेज एडमिशन के 30 फीसद विद्यार्थियों द्वारा अभी दस्तावेज जैसे टीसी और माइग्रेशन सहित जाति प्रमाण पत्र कॉलेज को नहीं सौंपे गए हैं।

वहीं इस मामले में उच्च शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को दो दिन का समय और दिया है। विभाग का कहना है कि यदि विद्यार्थियों द्वारा दो दिन के भीतर जरूरी दस्तावेज की सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो उनका एडमिशन निरस्त कर दिया जाएगा। साथ ही विभाग ने 5 फरवरी तक कॉलेजों को सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए हैं।

इस आदेश में विभाग द्वारा बताया गया है कि प्रबंधन द्वारा लगातार तारीख बढ़ाने की गुहार लगाई जा रही थी। इसके बाद कॉलेज दस्तावेज के सत्यापन के लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 5 फरवरी तक कॉलेजों को सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए।

Exit mobile version