Site icon Yashbharat.com

MP के 18 हजार रेल कर्मचारियों को दीपावली बोनस, कम से कम 17 हजार रुपये प्रत्येक कर्मी को मिलेंगे

images 78
जबलपुर। दशहरा और दीपावली के लिए बाजार रोशन हो गए हैं। लोगों ने खरीददारी के लिए प्लानिंग भी कर ली है। खासकर बोनस पाने वाले कर्मचारियों ने। जबलपुर रेल मंडल के कर्मचारियों को नवरात्र में ही बोनस की राशि का भुगतान किया जा रहा है।  रेल यूनियनों के मुताबिक जबलपुर मंडल के ग्रुप डी और सी के तकरीबन 18 हजार कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा। रेलवे इस बार मंडल के कर्मचारियों को ही लगभग 32 करोड़ 31 लाख 18 हजार रुपए को बोनस बांटेगा। हालांकि रेलवे ने बोनस की राशि निर्धारित की है।

हर कर्मचारी को मिलेगा 17 हजार 951 रुपए

हर रेल कर्मचारी के खाते में 17 हजार 951 रुपए का निर्धारित बोनस आएगा, जो संभवतः मंगलवार को उनके खाते में जमा हो जाएगा। इस बोनस से शहर के बाजार गुलजार होना तय है। अभी से ही कर्मचारी ने खरीददारी की तैयारी कर ली है। जानकार बताते हैं कि इस बोनस से मोबाइल सेक्टर के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक, ऑटोमोबाइल, रेडीमेड जैसे सेक्टर की रौनक बढ़ेगी।
Exit mobile version