Site icon Yashbharat.com

MP के वित्तमंत्री ने बताया क्यों है कैश की कमी, जनता से की ये अपील

jayant malaiya

भोपाल। मध्य प्रदेश के वित्तमंत्री जयंत मलैया ने ATM में कैश की किल्लत को लेकर सफाई दी है. वित्त मंत्री जयंत मलैया के मुताबिक देश में 15 लाख करोड़ रुपए की करेंसी में 7 लाख करोड़ के 2 हज़ार के नोट हैं. ऐसे में बैंकों से करेंसी कम आने से 2 हजार के नोट ज्यादा निकाले जा रहे हैं, जिससे किल्लत पैदा हो रही है.

वित्तमंत्री मलैया ने जनता से कैश ट्रांज़ेक्शन कम करने की अपील की है. मलैया का कहना है कि वो वीडियो कॉन्फ्रेंसिग करके अधिकारियों से कैश के किल्लत का फीडबैक लेंगे. केंद्र से भी राज्य सरकार लगातार संपर्क में है, और जल्दी ही समस्या का समाधान भी निकाल लिया जाएगा.

बताया जा रहा है कि एटीएम में सिर्फ 14 फीसदी 2000 रुपए के नोट बचे हैं. वित्त मंत्री जयंत मलैया ने प्रदेश के वित्त विभाग की बैठक भी बुलाई है. इससे पहले मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शाजापुर में सभा के दौरान 2000 रुपए के नोट गायब होने को साज़िश करार दिया था. सीएम शिवराज ने कहा था कि सरकार को बदनाम करने के लिए षडयंत्र रचा जा रहा है.

Exit mobile version