Site icon Yashbharat.com

MP के लिए कर्नाटक में नाटक जारी : DK ने कहा अब हम एक्शन लेंगे

bhopal 1

बेंगलुरु। मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार के लिए कर्नाटक में नाटक लगातार जारी है। कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि यदि मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायकों के पास से भाजपा कार्यकर्ताओं को नहीं हटाया गया तो हम खुद जाकर उन्हें हटा देंगे।

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता होते कौन हैं उन्हें सुरक्षा देने वाले। हमने डीजी को कहा है कि भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं का वहां से हटाया जाए। अगर उन्हें वहां से नहीं हटाया तो हम खुद जाकर हटाएंगे। पहले हम उन्हें पत्र लिखेंगे उसके बाद कोई कदम उठाएंगे।

कांग्रेस विधायकों ने सुरक्षा मांगी

भाजपा नेता के रिसॉर्ट में रुके कांग्रेस के बागी विधायकों ने DGP को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है। लोकल थाना पुलिस वहां पहले से ही तैनात है लेकिन दिग्विजय सिंह के धरना प्रदर्शन के बाद तनाव की स्थिति बढ़ गई है। बागी विधायकों ने DGP को पत्र लिखकर यह भी कहा है कि उन्हें किसी भी कांग्रेस नेता से नहीं मिलना। कृपया किसी को मुलाकात की अनुमति ना दें।

Exit mobile version