Site icon Yashbharat.com

MP के मंत्री मोहन यादव कोरोना पॉजिटिव, सिंधिया के मालवा दौरे पर थे साथ, कई अन्य BJP नेताओं से भी मिले

619307 mohan yadav l jyotiradit

भोपाल: मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. आपको बता दें कि मोहन यादव एक दिन पहले ही ज्योतिरादित्य सिंधिया और अन्य भाजपा नेताओं के साथ कई कार्यक्रमों में शामिल हुए थे. मोहन यादव ने ट्वीट में लिखा, ”मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है. इसलिए अरविंदो हॉस्पिटल आ गया हूं. वैसे बाबा महाकाल की कृपा से मैं स्वस्थ हूं.”

Exit mobile version