Site icon Yashbharat.com

MP के नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारी की दुर्घटना में मृत्यु होने पर अब स्वजन को मिलेंगे पांच लाख

28 04 2021 mp coronavirus live updates 2021428 131225

MP की शिवराज सरकार ने आज एक बड़ा फैसला लेते हुए बताया कि अब मध्‍य प्रदेश के नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारी की दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके स्वजन को पांच लाख रुपये बीमा की राशि मिलेगी। सरकार ने नियमित वेतनमान में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के लिए समूह बीमा योजना को पुनरीक्षित किया है। अभी तक सफाई कर्मचारी की मृत्यु पर दो लाख रुपये का बीमा मिलता था।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सफाई कर्मचारियों की मृत्यु पर बीमा राशि बढ़ाने की घोषणा की थी। इसे अमल में लाते हुए समूह बीमा योजना को पुनरीक्षित किया गया है।
सामान्य स्थिति में मृत्यु पर पूर्व की तरह एक लाख रुपये का बीमा मिलेगा। सफाई कर्मचारियों का बीमा योजना में अंशदान पहले की तरह 20 रुपये प्रतिमाह ही रहेगा। शेष राशि शासन द्वारा दी जाएगी। समूह बीमा योजना में दावा प्रकरणों की स्वीकृति नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय द्वारा दी जाएगी।
Exit mobile version