Site icon Yashbharat.com

MP के ऊर्जा मंत्री अचानक पहुंचे जबलपुर, स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर का किया औचक निरीक्षण

wp 1617043357629

जबलपुर, आशीष शुक्ला।

जबलपुर यशभारत-आज 29 मार्च को मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जबलपुर पहुंच कर आज स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर के मुख्य अभियंता के. के. प्रभाकर और शिफ्ट ड्यूटी अभियंताओं से सेंटर की कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

मुख्य अभियंता ने उन्हें विद्युत उत्पादन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन और इसमें लोड डिस्पैच सेंटर की भूमिका के संबंध में अवगत कराया।

ऊर्जा मंत्री ने लाइव रूप से प्रदेश के विद्युत सिस्टम को समझा। प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपस्थित अभियंताओं से उनके कार्य व कठिनाइयों की जानकारी भी ली। ऊर्जा मंत्री इसके पश्चात रानी अबंतीबाई जल विद्युत गृह बरगी के निरीक्षण के लिए रवाना हो गए।

Exit mobile version