
भोपाल। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की वोटर लिस्ट में बडे पैमाने पर फर्जीवाड़े का दावा किया है। इस संबंध में पार्टी ने कुछ सबूतों के साथ चुनाव आयोग से शिकायत की है। राज्य की लगभग हर विधानसभा में वोटर लिस्ट में फर्जी तरीके से नाम दर्ज किये जाने का प्रमाण भी पार्टी ने आयोग को सौंपा है।
मध्यप्रदेश में कम से कम 60 लाख फर्जी वोटर शामिल किये जाने का दावा करते हुए कांग्रेस ने इसके लिए शिवराज सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। साथ ही आयोग से गडबडी करने वाले सभी रिटर्निंग आफिसर्स के खिलाफ सख्ते कार्रवाई की भी मांग की है। चुनाव आयोग ने इन शिकायतों की जांच करने का कांग्रेस को भरोसा दिया है।
कांग्रेस ने रविवार की छुटटी के बावजूद चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया। मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ की अगुआई में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला। आयोग को वोटर लिस्ट में फर्जी तरीके से दर्ज नामों को उजागर करने संबंधी दस्तावेज तथा सीडी सौंपी। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने आयोग के समक्ष एक प्रस्तुति भी दी।
आयोग से शिकायत करने के बाद कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर अधिकारियों के साथ सांठगांठ कर वोटर लिस्ट में फर्जीवाडे का गंभीर आरोप लगाया।
इस मौके पर कमल नाथ ने कहा कि जनवरी 2018 तक की आयी नई वोटर लिस्ट की कांग्रेस ने जब जांच की है तो यह तथ्य सामने आया है कि हर विधानसभा में करीब 20 से 25 हजार फर्जी वोटर हैं। उन्होंने कहा कि फर्जी वोटरों के मामले की जांच कर सत्ताधारी पक्ष से मिलीभगत करने वाले अधिकारियों पर सेक्श्न 32 के तहत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
सिंधिया ने वोटर लिस्ट में हेर-फेर का ब्यौरा देते हुए कहा कि कई वोटरों के नाम एक ही पोलिंग बूथ पर चार-पांच जगह हैं। इसी तरह कई ऐसे मामले हैं जिसमें उसी व्यक्ति का नाम दूसरे पोलिंग बूथ पर भी एक से अधिक संख्या में अलग-अलग नामों से है, जबकि फोटो और पिता का नाम एक ही है। ऐसे मामले भी काफी हैं जिनमे एक ही वोटर का नाम आस-पास की दो विधानसभा की वोटर लिस्ट में है।
उन्होंने कहा कि एक ही व्यक्ति का दो से पांच बार सूची में अलग-अलग नाम दर्ज है। जबकि कुछ मामलों में तो दो दर्जन बार। एक महिला का नाम कहीं पुरुष तो कहीं महिला के रुप में 26 जगह शामिल किये जाने का उन्होंने दस्तावेज भी दिखाया। सिंधिया ने कहा कि यह सीधे सीधे प्रजातंत्र के हृदय में छुरी भोंकने जैसा है। मध्यप्रदेश में 5 करोड वोटर हैं और 60 लाख फर्जी वोटर का अर्थ है कि 12 प्रतिशत फर्जी मतदाता हैं। पिछले चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच 9 फीसद मत का अंतर था।
सिंधिया ने कहा कि इससे साफ है कि फर्जी मतों के जरिये चुनाव में हेरफेर की शिवराज सरकार की पूरी तैयारी है। इसीलिए चुनाव आयोग इन फर्जी वोटरों की जांच कर लिस्ट को नये सिरे से जुलाई के अंत तक प्रकाशित करे। साथ ही निर्वाचन अधिकारियों से वोटर लिस्ट में गडबडी न होने का शपथ पत्र मांगा जाए। सिंधिया ने कहा कि लोकतंत्र की बुनियाद के खिलाफ काम करने वाले अधिकारियों को 10 साल तक चुनावी डयूटी से हटाने का दंड भी दिया जाना चाहिए। कमलनाथ ने कहा कि आयोग ने शिकायत की गंभीरता को देखते हुए जांच कराने का पूरा भरोसा दिया है।
-
Umaria: सिंधी समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला; पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारी पर आरोप, कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज -
Katni: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय NKJ में धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस; खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा -
Katni: राष्ट्रीय खेल दिवस पर कटनी में खेल गतिविधियों और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन; वरिष्ठ खिलाड़ी व कोच सम्मानित -
Katni: आंगनबाड़ी की नन्हीं बेटियों ने कलेक्टर आशीष तिवारी की कलाई पर बांधा “स्नेह का धागा”; हर्षिता की कविता ने जीता दिल -
Katni: औद्योगिक क्षेत्र की हर बाधा होगी दूर- कलेक्टर आशीष तिवारी; लमतरा में ‘उद्यम संवाद’ आयोजित, अतिक्रमण हटाने के निर्देश -
Katni: 130 गोवंश क्षमता वाली कन्हवारा गौशाला पहुंचे कलेक्टर; गायों को खिलाया गो-ग्रास, दूध उत्पादन बढ़ाने दिए निर्देश -
Katni: गर्भवती महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य सेवाओं की कलेक्टर ने जानी हकीकत; आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण -
Katni News: मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम डिठवारा पहुंचे कलेक्टर; शासकीय अनाज गोदाम का निरीक्षण कर किसानों से की सीधी चर्चा -
इंदौर में रिटायर्ड प्राचार्य साइबर ठगी के शिकार; फेसबुक पर सीरिया की महिला डॉक्टर बन की दोस्ती, कस्टम-RBI के नाम पर ऐंठे 6 लाख रुपये -
FSSAI Warning Label Proposal: पैकेज्ड फूड को लेकर सरकार का बड़ा कदम; ज्यादा नमक, चीनी या फैट वाले सामान पर लगेगा लाल रंग का ‘चेतावनी लेबल’ -
PM Modi Central Asia Visit: पीएम मोदी की उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान यात्रा शुरू; जानिए मध्य एशिया के इन देशों में भारतीय 500 रुपये की कीमत कितनी हो जाती है -
Special Trains Extension: रेल यात्रियों को बड़ी राहत- रेलवे ने इंदौर-निजामुद्दीन, सूरत-छपरा समेत 9 स्पेशल ट्रेनों की फेरे बढ़ाए; देखें नया शेड्यूल -
बाढ़ में बहकर आया बैंक का लॉकर, त्रिशूली नदी किनारे मची लूट: नेपाल में 600 मौतों और 2500 लापता के बीच खौफनाक मंजर -
Western Railway MEMU Proposal: धार-टांडा क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात; प्रतापनगर से टांडा रोड के बीच रोजाना चलेगी नई मेमू ट्रेन, पश्चिम रेलवे ने भेजा प्रस्ताव -
Bhind Snakebite News: भिंड में बड़ा हादसा; घर में खेल रही 5 साल की मासूम को सांप ने डसा, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत -
सीएसपी सहित दोनों फरार आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित: गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों में पुलिस की दबिश, एसआईटी ने तेज कि जांच -
MP School Education News: मध्य प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की बड़ी पहल; मोहन यादव सरकार जल्द करेगी 10,000 नए शिक्षकों की भर्ती -
अब पैक्ड फूड पर दिखेगा लाल निशान: ज्यादा चीनी, नमक और फैट वाले सामान पर FSSAI लगाएगा चेतावनी लेबल -
70 फीट गहरे कुएं में गिरा तेंदुआ, बांधवगढ़ की टीम ने रात 1 बजे चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, कुआं गांव में घटना से खलबली -
दमोह में रक्षाबंधन पर उजड़ा हंसता-खेलता परिवार; 1 घंटे के भीतर बेटे समेत माता-पिता ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या
