MP की राजधानी में तीसरा पॉजिटिव, भोपाल का अशोका गार्डन कोरोनावायरस संक्रमित

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोनावायरस का तीसरा मामला सामने आया है। अब तक केवल पत्रकार श्री केके सक्सेना एवं उनकी बेटी का मामला था लेकिन आज अशोका गार्डन से संग्रहित किया गया कोरोनावायरस का सैंपल टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है।

भोपाल का अशोका गार्डन कोरोनावायरस संक्रमित

राजधानी का अशोका गार्डन क्षेत्र संक्रमित घोषित किया गया है। जिस घर में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है उसके आसपास का पूरा इलाका सील कर दिया गया है। लोगों के आने जाने की मनाही है। पूरे इलाके को सैनिटाइज किया जाएगा। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया कि यह संक्रमण कहां से आया है।

इंदौर के बाद भोपाल में संक्रमण बढ़ा

मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस का सबसे पहला मामला जबलपुर में सामने आया था लेकिन पिछले दो दिनों से जबलपुर में कोई भी पॉजिटिव केस नहीं आया है। ग्वालियर में भी एक केस आया था तब से स्थिति नियंत्रण में है। शिवपुरी शहर में एक और खनियाधाना में दूसरा मामला सामने आया है। शिवपुरी शहर की स्थिति नियंत्रण में है। केवल इंदौर और उज्जैन शहरों में पूर्णा वायरस का संक्रमण बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके अलावा अब भोपाल में कोरोनावायरस का संक्रमण का ग्राफ ऊपर गया है।
Exit mobile version