Site icon Yashbharat.com

MP की प्रमुख खबरें; जबलपुर में 2 कोरोना पॉजीटिव, रीवा में 2 युवकों की हत्या, अप्रैल से न्यूनतम समर्थन मू्ल्य पर होगी गेहूं की खरीदी

रीवा में दो युवकों की नृशंस हत्या

रीवा । दो युवकों की नृशंस हत्या, पत्थर से कुचलकर उतारा गया मौत के घाट, सिरमौर थाना क्षेत्र के घीनोची धाम में मिले शव, मनगवां थाना क्षेत्र के धवईया गांव के रहने वाले हैं युवक। परिजनों को सूचना देकर पुलिस शिनाख्त का कर रही प्रयास, मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक आबिद खान।

जबलपुर में शुक्रवार को कोरोना के 2 नए मरीज सामने आए। 5 सैम्पल में 2 पॉजिटिव मिले।

भोपाल में मिला कोरोना का एक और पॉज़िटिव

भोपाल में कोरोना का एक और पॉज़िटिव मिला । 53 वर्षीय आरएस धाकड़ में कोरोना की पुष्टि। यह रेलवे का मेल गार्ड है। फिलहाल इसकी कोई विदेश से आने-जाने की हिस्ट्री नहीं है लेकिन बताया जा रहा है उसे खुद नहीं मालूम था। इसने 22 मार्च तक ट्रेनें चलाई है और इसके संपर्क में कई लोको पायलट, सहायक लोको पायलट लॉबी से लेकर रनिंग रूम में आए हैं।

मध्य प्रदेश अप्रैल से न्यूनतम समर्थन मू्ल्य पर होगी गेहूं की खरीदी

भोपाल के मंत्रालय में रखी गई रबी उपार्जन की समीक्षा बैठक के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तय कि है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी अप्रैल से शुरू होगी। इसके लिए सीएम ने अधिकारियों को समस्त तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में कोरोना वायरस को लेकर सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया। सीएम और अधिकारी एक-दूसरे से दूर-दूर बैठे थे। उधर पूर्व सीएम कमल नाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर गरीब, दिहाड़ी मजदूर व रोज कमाकर अपनी जीवन यादव करने वालों के लिए राहत पैकेज देने की मांग की।

सिवनी में कर्फ्यू के खौफ से सुनी रही सड़कें

सिवनी में कर्फ्यू छूट के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले लोग अब कर्फ्यू के खौफ से घरों में दुबक गए हैं। शुक्रवार को शहर की सड़कें पूरी तरह सूनी नजर आई। कानून व्यवस्था व आवश्यक कार्यों में लगे लोग ही घरों से बाहर निकले।

भिंड के मिहोना और दबोह में बारिश

भिंड जिले के मिहोना और दबोह में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी है। बारिश के किसानों के चेहरे पर चिंता छाने लगी है, कुछ फसल खलियानों में रखी है और कुछ खेतो में कटने को, किसानों को पेट्रोल पंप से डीजल भी नहीं मिल रहा, ऐसे में उनकी परेशानी दोगुनी हो गई है।

Exit mobile version