नियमानुसार, पीएम आवास निर्माण का ठेका नहीं दिया जा सकता। यह आवास हितग्राही को खुद ही बनाने होते हैं, लेकिन श्योपुर, कराहल व विजयपुर में 35 से ज्यादा ग्राम पंचायतों ने पीएम आवासों का ठेका दे दिया। गड़बड़ी यह हो गई कि 220 आवासों की दो-दो किश्त का (80-80 हजार) रुपया लेकर ठेकेदार गायब हो चुके हैं। अब इन ठेकेदारों पर एफआईआर की तैयारी हो रही है।
आवास का काम जल्दी करने के लिए अफसरों का दबाव ग्राम पंचायतों पर है। इसी दबाव में आकर पंचायतों ने अपने स्तर पर ही पीएम आवासों का ठेका दे दिया। अब हालात यह हैं कि विजयपुर, कराहल व श्योपुर जनपद में 220 से ज्यादा आवासों के 01 करोड़ 75 लाख रुपए लेकर ठेकेदार चंपत हो गए हैं।
दूसरी तरफ 75 आवास ऐसे हैं जिनके लगभग 60 लाख रुपयों को हितग्राही ने ही दूसरे कामों में खर्च कर दिया है। आवास बनाने की बजाय किसी ने पुराना कर्जा चुका दिया, किसी ने दुकान खोल ली, किसी ने बाइक खरीद ली है। अब इन ठेकेदार व हितग्राहियों पर प्रशासन सख्ती बरतने का मूड बना चुका है। ठेकेदारों पर एफआईआर होना तय हो है और हितग्राहियों से राशि की वसूली होगी।
कहीं ठेकेदार तो कहीं हितग्राही लगा रहे सेंध
-बड़ौदा के रहने वाले गिर्राज जाटव ने आवदा गांव में 10 हितग्राहियों के आवास बनाने के लिए 80-80 हजार रुपए ले लिए, लेकिन हितग्राहियों के पीएम आवास का निर्माण नहीं करवाया। अफसरों के अनुसार अब ठेकेदार लापता है इसलिए गिर्राज जाटव पर एफआईआर होनी है।
-गिर्राज बैरवा नाम के ठेकेदार ने कराहल ब्लॉक के बुखारी गांव में 12 आदिवासी परिवारों के पीएम आवास बनाने का ठेका लिया। ठेकेदार ने 12 आवासों की दो-दो किश्तों का पैसा हितग्राहियों से ले लिया, लेकिन उनके आशियाने नहीं बनाए। ग्रामीणों का कहना है कि, अब ठेकेदार नहीं मिल रहा।
-भीमलत गांव के कैलाश पुत्र अर्जुन आदिवासी को पीएम आवास की दो किश्तों का पैसा मिल चुका है, लेकिन उसने घर बनाया नहीं। बताया गया है कि कैलाश ने राशि पुराने कर्ज व शराब की आदत में फूंक दी।
-आवदा गांव के चतुरू पुत्र डोलिया आदिवासी को दो किश्तों का पैसा लेकर जयपुर चला गया और वहीं काम करने लगा है। इसी तरह भेला-भीमलत गांव का हितग्राही कैलाश पुत्र अर्जुन आदिवासी पीएम आवास की किश्त को दूसरे कामों में खर्च दिया है।
राजस्थान तक का ठेकेदार ले गया गरीबों के पैसे
गरीब हितग्राहियों के आवास का पैसा डकारने के लिए ऐसे-ऐसे ठेकेदार बन गए जिन्होंने जीवन में कोई सरकारी काम नहीं लिया। हद इस दर्जे की हुई है कि, पड़ोसी राज्य राजस्थान के भी छोटे-मोटे ठेकेदारों को ग्राम पंचायतों ने पीएम आवास का ठेका दे दिया और अब यह ठेकेदार ढूंढे नहीं मिल रहे। बुखारी ग्राम पंचायत ने राजस्थान के खातौली क्षेत्र के दीपक कुमार नाम के ठेकेदार को 4 शौचालय बनाने का काम दिया। चारों शौचालय की दो-दो किश्त का पैसा लेने के बाद राजस्थान का ठेकेदार गायब हो चुका है।
अवैध ठेकों की एफआईआर कैसे कराएगा प्रशासन?
जिन-जिन गांवों में आवास निर्माण का ठेका दिया गया है वह पूरी तरह अवैध है। चौंकाने वाली बात यह है कि, यह गलत काम पूरे प्रशासन के सामने हुआ है। अफसरों के दबाव में गांव के सचिव व रोजगार सहायक ने ठेकेदार तलाशे और हितग्राहियों का पैसा ठेकेदारों को देकर काम का जिम्मा सौंप दिया। यह ठेका किसी भी सरकारी रिकार्ड में नहीं। अब कई ठेकेदार गायब हो गए तो पंचायत से लेकर जनपद तक के अधिकारी इसके लिए हितग्राही को जिम्मेदार बता रहे हैं और कह रहे हैं कि, हितग्राही ने खुद ठेका दिया है। जबकि, सच यह है कि, इन ठेकेदारों को पंचायतें ढूंढकर लाईं। सवाल यह है कि यह ठेके सरकारी हिसाब-किताब में नहीं और ठेकेदारों को पैसा दिए जाने का भी कोई रिकार्ड नहीं ऐसे में प्रशासन इन ठेकेदारों पर एफआईआर किस तरह कराएगा?
इनका कहना है
-यह सही है कि कई हितग्राहियों ने किश्त मिलने के बाद भी आवास नहीं बनाए। इनसे कलेक्टर कोर्ट के माध्यम से राशि की वसूली होगी। कई गांवों में ठेकेदारों ने आवास का काम ले लिया और दो-दो किश्त का पैसा लेकर गायब हो गए। ऐसे ठेकेदार हमने चिन्हित कर लिए हैं इन पर एफआईआर करवाई जाएगी।
ऋषि गर्ग सीईओ, जिला पंचायत श्योपुर
-सचिव व रोजगार सहायक ही ठेकेदार ढूंढकर लाए हैं। हमसे कहा कि खाते में आए पैसे ठेकेदार को दे दो तुम्हारा घर जल्दी बन जाएगा। हमने दोनों किश्त के पैसे दे दिए। अब ठेकेदार भाग गया। हमें कुछ नहीं पता पंचायत अब हमारा आवास बनाकर दे।
-
बारिश के बीच गणेश विसर्जन व्यवस्थाओं का जायजा: कलेक्टर-एसपी ने पीरबाबा कुंड का किया निरीक्षण -
हाथ में आवेदन, आंखों में उम्मीद’: स्लीमनाबाद जनसंवाद में कलेक्टर ने सुनीं 63 शिकायतें -
कटनी मार्बल की होगी देश-विदेश में ब्रांडिंग: कलेक्टर ने दिए GI Tag के लिए आवेदन और एसोसिएशन बनाने के निर्देश -
320 Km/h की रफ्तार में भी नहीं लगेगा झटका- मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के लिए भारत में पहली बार आ रही ‘स्विंग-नोज’ तकनीक -
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 24 सितंबर को स्लीमनाबाद में आयोजित होगा शिविर, स्लीमनाबाद क्लस्टर की 12 पंचायतों और कौडिया क्लस्टर की 11 पंचायतों के नागरिकों की समस्याओं का होगा निराकरण -
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026: मुकेश अंबानी को पछाड़कर फिर सबसे अमीर बने गौतम अदाणी, 9.23 लाख करोड़ पहुंची नेटवर्थ -
जमशेदपुर मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में घुसी; मंत्री दीपिका पांडे की बेटी तृषा समेत 4 की दर्दनाक मौत -
नवनियुक्त एल्डरमैन का शपथ ग्रहण कल, कलेक्ट्रेट सभागार में लेंगे पद एवं गोपनीयता की शपथ -
नगर निगम आयुक्त की लग्जरी कार जाम में न फंसे इसलिए केवल कचहरी चौक और उसके आसपास ड्यूटी बजा रहा नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता, फुटपाथ पर सब्जी करने वाले गरीब कारोबारियों को कर रहा परेशान -
सागर सांसद लता वानखेड़े ने सागर एवं आस-पास के क्षेत्र में रेलवे के विकास को गति देने के उद्देश्य से महाप्रबंधक के साथ की समीक्षा बैठक -
रविवार को भी खुलेंगे बैंक: 3 दिवसीय हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर को सरकारी बैंक शाखाओं में होगा कामकाज -
गणेश चतुर्थी के अवसर पर सनशाइन एकेडमी में गूंजा “गणपति बप्पा मोरया” -
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देंगे कटनी को 3 नई बसों की सौगात, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का 25 सितंबर को भोपाल से होगा शुभारंभ -
पूर्वोत्तर में बीजेपी का बड़ा धमाका: मेघालय में क्षेत्रीय दल UDP के 8 विधायक BJP में शामिल, बदला सियासी गणित -
मीराबाई चानू एशियन गेम्स 2026: 49kg वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल, जानिए क्यों खास है यह जीत -
बालाघाट: चोरी के शक में महिला से मारपीट मामला, निलंबित 4 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज -
आपके खाते में आतंकियों के 7 करोड़ हैं…” – भोपाल की महिला से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ₹35 लाख की ठगी -
Bank Strike Alert: अगले हफ्ते लगातार 5 दिन ठप रह सकता है बैंकों में काम, जानिए ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर -
IIT बॉम्बे छात्र मौत मामला: 10 सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी गठित, प्रोफेसर छुट्टी पर भेजे गए -
होटल कदम ट्री में हनीट्रैप का भंडाफोड़: 20 लाख की रंगदारी मांगने वाली युवती 2.50 लाख कैश लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
