सेंटपॉल चर्च में वेलंकन्नी माता की प्रार्थना से मनाया जाएगा माता मरियम का जन्मदिन, 8 सितंबर को होगा आयोजन
सेंटपॉल चर्च में वेलंकन्नी माता की प्रार्थना से मनाया जाएगा माता मरियम का जन्मदिन, 8 सितंबर को होगा आयोजन
कटनी। सेंटपॉल चर्च में वेलंकन्नी माता की प्रार्थना से मनाया जाएगा माता मरियम का जन्मदिन, 8 सितंबर को आयोजन होगा। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित सेंटपाल चर्च में पिछले शुक्रवार 30 सितंबर से स्वास्थ्य की माता वेलंकन्नी का उत्सव आरंभ हो गया है। इस वार्षिक उत्सव का मुख्य आकर्षण नौ दिवसीय नोवेना और नौरोजी प्रार्थना सेवाएं हैं।
जो माता मरियम के भक्तों के लिए विशेष आस्था और समर्पण का प्रतीक हैं। इन दिनों श्रद्धालु सबके अच्छे स्वास्थ्य के लिए विशेष कृपा और आशीष मांगते हैं। गिरजाघरों में सुन्दर झांकियां सजाई जाती हैं। आगामी 8 सितंबर को धन्य माता मरियम का जन्मदिन समारोह मनाया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि इस त्योहार की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि तमिलनाडु के वेलंकन्नी से जुड़ी है। सिविज लाइन स्थित सेंटपॉल चर्च में इस समारोह का नेतृत्व फादर एंथोनी कावांगल व फादर एंशोनी राज ने किया। इस अवसर पर चर्च में याजक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। फादर एंथोनी कावांगल व फादर एंथोनी राज ने पारंपरिक ध्वजारोहण के साथ इस नोवेना की शुरुआत की और पवित्र मिस्सा के दौरान जीसस की मांए मदर मैरी की गहन यात्रा के बारे में प्रकाश डाला। अपने संदेश में फादर ने कहा कि मदर मैरी ईश्वर की इच्छा के प्रति पूर्ण समर्पण और अटूट विश्वास का प्रतीक हैं।
उन्होंने मदर मैरी की उन चुनौतियों की भी चर्चा की जिनका उन्होंने साहसपूर्वक सामना किया और उन्हें सभी के लिए एक आदर्श प्रेरणास्रोत बताया। फादर एंथोनी राज ने बताया कि इस नौ दिवसीय उत्सव के दौरान गिरजाघरों में विभिन्न पुरोहित दैनिक नोवेना और पवित्र मिस्सा की अगुवाई करेंगे और हर दिन से जुड़े अलग-अलग विषयों पर उपदेश देंगे। प्रत्येक दिन प्रार्थना के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करने की परंपरा भी निभाई जाएगी।