एल्विश यादव के घर फायरिंग से लेकर हत्याओं तक का आरोपी: मोस्ट वांटेड गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया और हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार
नई दिल्ली: विदेश में बैठकर भारत में रंगदारी, हत्या और अपराध का सिंडिकेट चलाने वाले गैंगस्टरों के खिलाफ भारतीय जांच एजेंसियों को बहुत बड़ी सफलता मिली है। अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई (FBI) ने भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और उसके करीबी सहयोगी नीरज फरीदपुरिया को अमेरिका से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों अमेरिका में एक साथ रह रहे थे और नीरज फरीदपुरिया को लास वेगास से पकड़ा गया है। एल्विश यादव के घर फायरिंग से लेकर हत्याओं तक का आरोपी: मोस्ट वांटेड गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया और हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार
हरियाणा STF के इनपुट पर हुई संयुक्त कार्रवाई
भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार, यह हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी हरियाणा एसटीएफ (STF) के सटीक इनपुट और भारतीय एजेंसियों की दी गई जानकारी के आधार पर संभव हुई है। दोनों गैंगस्टरों की एक साथ गिरफ्तारी से विदेश में पनाह लेकर भारत में अपराध की साजिश रचने वाले अपराधियों में हड़कंप मच गया है। एल्विश यादव के घर फायरिंग से लेकर हत्याओं तक का आरोपी: मोस्ट वांटेड गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया और हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार
कौन है कुख्यात गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया?
हरियाणा के पलवल जिले के फरीदपुर गांव का रहने वाला है।दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में 25 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।कांग्रेस नेता विकास चौधरी की हत्या में नाम आने के बाद वह पहली बार सबसे ज्यादा सुर्खियों में आया था। 2012 के एक मर्डर केस में गिरफ्तार होने के बाद 2015 में उसे उम्रकैद की सजा हुई थी। 2019 में पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट से जमानत मिलने के तुरंत बाद वह फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विदेश भाग गया था।
एल्विश यादव केस और हाई-प्रोफाइल वारदातें:
प्रसिद्ध यूट्यूबर एल्विश यादव के घर हुई फायरिंग और 2024 में दिल्ली के आया नगर में 70 से ज्यादा गोलियां चलाकर की गई हत्या में भी इसका नाम सामने आया था। फरीदाबाद में बीजेपी नेता विनोद भाटी के दफ्तर पर फायरिंग करवाकर रंगदारी मांगने का भी इस पर आरोप है।
इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस और NIA का शिकंजा
दूसरा मुख्य आरोपी हिमांशु भाऊ दिल्ली पुलिस, एनआईए (NIA) और हरियाणा एसटीएफ की टॉप हिट लिस्ट में शामिल रहा है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी और हथियारों की तस्करी के दर्जनों संगीन मामले दर्ज हैं। 2023 में उसके खिलाफ इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था। एनआईए पूर्व में हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया दोनों के ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है।

