Latest

हिमाचल और किश्तवाड़ में बादल फटने से 15 से अधिक मौतें, 2031 करोड़ का नुकसान

हिमाचल और किश्तवाड़ में बादल फटने से 15 से अधिक मौतें, 2031 करोड़ का नुकसान

हिमाचल और किश्तवाड़ में बादल फटने से 15 से अधिक मौतें, 2031 करोड़ का नुकसान। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पिछले कुछ सालों से मानसून के दौरान बादल फटने की घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई है. बुधवार शाम को कुल्लू में दो अलग-अलग स्थानों पर बादल फटने की घटना सामने आई है. हिमाचल में बाढ़ की वजह से तांडव मचा हुआ है।

हिमाचल और किश्तवाड़ में बादल फटने से 15 से अधिक मौतें, 2031 करोड़ का नुकसान

पूरे प्रदेश में 325 सड़कें बंद हैं, जिनमें दो राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल हैं. हालांकि अब पूर्वोत्तर के बाद उत्तर भारत के जम्मू में भी बादल फटने की घटना सामने आई है. जानकारी के मुताबिक किश्तवाड़ में अबतक 15 लोगों की मौत की आशंका जताई गई है. आंकड़े इससे ज्यादा भी बढ़ सकते हैं. जिनकी मौतें हुई है वे अमरनाथ यात्रा के लिए जुटे थे. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि, मामले में प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है, और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

लगातार बारिश से हिमाचल को 2031 करोड़ रुपये का नुकसान !

लगातार हो रही बारिश की वजह से हिमाचल प्रदेश को आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ा है. अधिकारियों के अनुसार, 20 जून से शुरू हुए मानसून से अब तक बारिश की वजह से राज्य को 2031 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. आर्थिक के साथ-साथ जानमाल के मामले भी सामने आए हैं. इस सीज़न बारिश से जुड़े मामलों में अब तक 126 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है. वहीं 36 लोग लापता हैं।

कुल्लू में दो जगह बादल फटा

कुल्लू जिले के निरमंड उपमंडल की श्रीखंड पहाड़ी और बंजार उपमंडल की तीर्थन घाटी की बाथाध पहाड़ी पर बुधवार शाम को बादल फटे. श्रीखंड पहाड़ी में बादल फटने से कुरपन रावी में बाढ़ आ गई और प्रशासन ने बागीपुल बाज़ार को तुरंत खाली करा लिया. बुधवार रात शिमला के रामपुर क्षेत्र के नंटी में भी बादल फटने की घटना हुई. इसमें कई पुल बह गए।

तीर्थन नदी के किनारे बने कुछ कॉटेज क्षतिग्रस्त हो गए और कुछ वाहन भी बह गए. कुल्लू की उपायुक्त तोरल एस. रविश ने बताया कि प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हो गई है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Back to top button