Site icon Yashbharat.com

Moong Urad Procurement: कटनी में मूंग-उड़द खरीदी के नियम बदले; 25 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, बिना चेहरा दिखाए नहीं बिकेगी फसल

Moong Urad Procurement: कटनी में मूंग-उड़द खरीदी के नियम बदले; 25 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, बिना चेहरा दिखाए नहीं बिकेगी फसल

Moong Urad Procurement: कटनी में मूंग-उड़द खरीदी के नियम बदले; 25 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, बिना चेहरा दिखाए नहीं बिकेगी फसल

Moong Urad Procurement: कटनी में मूंग-उड़द खरीदी के नियम बदले; 25 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, बिना चेहरा दिखाए नहीं बिकेगी फसल।  रबी विपणन वर्ष 2026-27 (कृषि वर्ष 2025-26) के तहत कटनी जिले में ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बिक्री करने वाले किसानों के लिए जिला प्रशासन ने जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। फसलों की सरकारी खरीदी के लिए किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण (पंजीयन) आगामी 25 मई से शुरू होकर 15 जून, 2026 तक चलेगा।

किसान भाई सभी कार्य दिवसों (Working Days) में सरकार के ई-उपार्जन (e-Uparjan) पोर्टल के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। किसानों की सुविधा और भीड़ से बचाने के लिए कटनी कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा जिला उपार्जन समिति की अनुशंसा पर कुल 23 पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं।

Jharkhand Weather Update: झारखंड में अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम- झमाझम बारिश के साथ 60 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; धनबाद समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

 फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम: OTP की जगह ‘चेहरा प्रमाणीकरण’ (Face Authentication) जरूरी

इस साल सरकार और प्रशासन ने उपार्जन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और बिचौलियों व फर्जीवाड़े पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए नियमों में एक ऐतिहासिक बदलाव किया है:

 सीधे बैंक खाते में आएगा पसीने का दाम

जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि फसलों की खरीदी के बाद भुगतान व्यवस्था में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। खरीदी गई मूंग और उड़द की राशि सीधे पंजीकृत किसान के बैंक खाते में ही ट्रांसफर (Direct Benefit Transfer) की जाएगी, जिससे भुगतान पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी रहेगा।

आपके क्षेत्र में कहां है केंद्र? देखें तहसीलवार सूची (23 पंजीयन केंद्र)

कलेक्टर आशीष तिवारी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, जिले की सभी तहसीलों में केंद्रों का निर्धारण इस प्रकार किया गया है:

कृषि विभाग ने जिले के सभी मूंग और उड़द उत्पादक किसानों से अपील की है कि वे 15 जून की अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर अपने नजदीकी केंद्र या ई-उपार्जन पोर्टल के माध्यम से अपना चेहरा प्रमाणीकरण (बायोमेट्रिक सत्यापन) करवाकर पंजीयन सुनिश्चित करें।

Exit mobile version