Latestमध्यप्रदेश

अप्रैल में मानसून जैसा मौसम: एमपी में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट

अप्रैल में मानसून जैसा मौसम: एमपी में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट

अप्रैल में मानसून जैसा मौसम: एमपी में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट। मध्यप्रदेश में गर्मी की शुरुआत के साथ ही मौसम ने अचानक करवट ले ली है। प्रदेश में सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से हालात मानसून जैसे बन गए हैं। बुधवार-गुरुवार की रात पांढुर्णा जिले में जोरदार बारिश दर्ज की गई, जहां 24 घंटे में करीब 80 मिमी बारिश हुई—जो अप्रैल महीने के हिसाब से बेहद असामान्य मानी जा रही है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह तक भोपाल समेत 30 जिलों में तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

 इन संभागों में ओलावृष्टि का खतरा

इंदौर, नर्मदापुरम संभाग और जबलपुर संभाग के करीब 9 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है।गुरुवार सुबह तक भोपाल, धार, विदिशा, सीहोर, रायसेन, सिवनी, दमोह, छिंदवाड़ा, पन्ना और मंडला में गरज-चमक, आंधी-तूफान और मटर के दाने जैसे ओले गिरने की घटनाएं सामने आई हैं।

 प्रदेशभर में बदला मौसम

प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज बौछारें देखने को मिलीं। इस बदले मौसम ने जहां गर्मी से राहत दी है, वहीं किसानों और आम लोगों के लिए चिंता भी बढ़ा दी है।

सावधानी जरूरी:

  • तेज हवाओं के दौरान खुले में न रहें
  • पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें
  • किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह

अप्रैल में मानसून जैसा मौसम: एमपी में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट

Back to top button