Monsoon in mp मध्य प्रदेश के इन 4 संभागों में प्री मानसूनी बारिश की संभावना
Monsoon in mp मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इन 4 संभागों में प्री मानसूनी बारिश की संभावना
Monsoon in mp मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मानसून पूर्व की वर्षा होने का सिलसिला बने रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि मानसून महाराष्ट्र के जलगांव तक आ चुका है और गुजरात एवं राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बनने का सिलसिला बना हुआ है। इस वजह से मालवा-निमाड़ क्षेत्र के शहरों में मानसून पूर्व की वर्षा हो रही है।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में इन दिनों कुछ जिलों में गर्मी के तेवर कम हो गए हैं। हालांकि कुछ जिलों में अभी भी तापमान 40 के पार बना हुआ है। इस बीच उमस ने भी बेहाल कर रखा है। इसके चलते लोग पसीने से लथपथ हो रहे हैं। मौसम के जानकारों का अनुमान है कि अभी मानसून की बारिश होने में थेाड़ा इंतज़ार करना पड़ेगा लेकिन कुछ संभागों में बारिश के आसार हैं।