कटनी में फिलहाल थमा मानसून का जोर, उमस ने बढ़ाई परेशानी; 16 जुलाई से फिर तेज बारिश के आसार,बादल-धूप का रहेगा दौर, हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना; मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

कटनी में फिलहाल थमा मानसून का जोर, उमस ने बढ़ाई परेशानी; 16 जुलाई से फिर तेज बारिश के आसार,बादल-धूप का रहेगा दौर, हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना; मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्

कटनी। जिले में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। पिछले पांच दिनों से जिले में कहीं भी जोरदार बारिश दर्ज नहीं हुई है। बादल और धूप के बीच मौसम का उतार-चढ़ाव जारी रहने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार कटनी सहित महाकौशल संभाग में मंगलवार को हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में प्रदेश में मानसून ब्रेक की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण मध्य प्रदेश में औसत वर्षा सामान्य से लगभग तीन प्रतिशत कम दर्ज की गई है। कटनी सहित जबलपुर, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली और शहडोल क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अधिकांश समय बादल और धूप का मिला-जुला असर बना रहेगा।

बादलों के बीच धूप निकलने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हुई है, जिससे वातावरण में नमी बढ़ने के साथ उमस भी महसूस की जा रही है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि फिलहाल कोई मजबूत मानसूनी सिस्टम सक्रिय नहीं है। हालांकि 16 जुलाई से बंगाल की खाड़ी की ओर एक नया मौसम तंत्र बनने की संभावना है, जिसके प्रभाव से कटनी सहित महाकौशल क्षेत्र में बारिश की गतिविधियां दोबारा तेज हो सकती हैं। इसके बाद जिले में अच्छी वर्षा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Exit mobile version