ढोलिंदा गरबा महोत्सव में मोहित और पूजा गोगवानी बने बेस्ट कपल, राधा-कृष्ण के स्वरूप ने मोहा मन

ढोलिंदा गरबा महोत्सव में मोहित और पूजा गोगवानी बने बेस्ट कपल, राधा-कृष्ण के स्वरूप ने मोहा मन

ढोलिंदा गरबा महोत्सव में मोहित और पूजा गोगवानी बने बेस्ट कपल, राधा-कृष्ण के स्वरूप ने मोहा मन

कटनी । शहर के होटल अरिंदम में आयोजित तीन दिवसीय ढोलिंदा गरबा महोत्सव में मोहित गोगवानी एवं ज्योति गोगवानी ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया। गरबा महोत्सव के दौरान दोनों ने राधा-कृष्ण के मनमोहक स्वरूप में सहभागिता की और अपनी आकर्षक वेशभूषा, पारंपरिक अंदाज एवं शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट सहभागिता के लिए मोहित गोगवानी एवं पूजा गोगवानी को बेस्ट कपल के अवार्ड से सम्मानित किया गया।

तीन दिवसीय इस गरबा महोत्सव में उत्साह, उमंग और पारंपरिक संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली। प्रतिभागियों ने रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में गरबा प्रस्तुत कर आयोजन को यादगार बनाया। वहीं, मोहित और ज्योति गोगवानी की राधा-कृष्ण के रूप में प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उनकी जोड़ी ने अपनी सुंदर वेशभूषा और प्रभावशाली अंदाज से प्रतियोगिता में अलग पहचान बनाई।

बेस्ट कपल का खिताब मिलने पर मोहित एवं ज्योति गोगवानी के परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि को लेकर उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं। ढोलिंदा गरबा महोत्सव में मिली यह सफलता उनके लिए यादगार रही। इस आयोजन ने गरबा और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति लोगों के उत्साह को भी दर्शाया।