धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाएगी मोहन सरकार, हेलीकॉप्टर की भी होगी सुविधा मोहन यादव ने कहा कि हम कोशिश तो यह कर रहे हैं कि टेंडर ठीक समय पर हो जाएं तो लोकसभा चुनाव (Loksabha Chunav) के पहले इंदौर से सभी धार्मिक स्थानों की यात्रा करा सकें। इसी प्रकार से ग्वालियर से ओरछा, ग्वालियर से दतिया, पीतांबरा पीठ के दर्शन करने का मौका मिल जाए। ऐसी ही कई सारी योजनाओं को लेकर हमनें अंतरिम बजट में रास्ता बनाया है।
सीएम यादव बोले- यह नागरिकों के कल्याण का बजट
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए अंतरिम बजट को विकास परक और नागरिकों के कल्याण का बजट बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट शिक्षा, सिंचाई, कृषि, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, ग्रामीण विकास, लोक निर्माण, शहरी विकास, अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण, स्वास्थ्य और नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े प्राथमिक क्षेत्र और जनकल्याण के कार्यों के लिए पर्याप्त राशि के प्रावधान के साथ तैयार किया गया।
जन आकांक्षाओं के अनुरूप है बजट
मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरिम बजट में विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए पर्याप्त राशि रखी गई है। महिलाओं और किसानों के लिए भी सर्वाधिक राशि का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री डा. यादव ने कहा कि अंतरिम बजट जन आकांक्षाओं के अनुरूप है। प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narednra Modi) के कुशल नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में अधिकतम विकास के लिए चिंतित और सक्रिय है।
#WATCH भोपाल (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश अंतरिम बजट 2024 पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "मुझे प्रसन्नता है कि हमने सभी वर्गों के लिए पिछली कमलनाथ की सरकार से लगभग दोगुनी राशि अंतरिम बजट में रखी है। इन वर्गों में प्राप्त धन राशि देकर के हमने कोशिश की है कि हमारी विकास परत सभी… pic.twitter.com/IymyMOUspq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2024

