Site icon YASHBHARAT.COM

Modi Cabinet Reshuffle Live : सिंधिया, राणे, रिजीजू और सोनोवाल ने ली शपथ, रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, हर्षवर्धन समेत कई का इस्‍तीफा

07 07 2021 modi cabinet 21806875 15281924

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिपरिषद में विस्तार हो रहा है। मंत्रिमंडल विस्‍तार से पहले कई मंत्रियों की छुट्टी हो गई है। कैबिनेट फेरबदल और विस्तार से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्री पद के संभावित चेहरों के साथ अपने आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। बैठक में ज्योतिरादित्य सिंधिया और सर्बानंद सोनोवाल सभी संभावित मंत्री मौजूद थे। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। आइए जानें किन नए चेहरों को मिला मौका…

Modi Cabinet Reshuffle Live Updates-

सांसदों से मिले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट विस्तार से पहले 7 लोक कल्याण मार्ग पर भाजपा सांसदों के साथ मुलाक़ात की।


43 चेहरे होंगे शामिल

कैबिनेट विस्तार में 43 चेहरों को शामिल किया जाएगा। जिन नेताओं को मंत्री बनाया जाएगा उनमें नारायण राणे, सर्वानंद सोनोवाल, वीरेंद्र कुमरा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरसीपी सिंह, अश्विनी वैष्णव, पशुपति कुमार पारस, किरण रिजिजू, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडाविया, भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रूपाला, जी किशन रेड्डी प्रमुख हैं।

इन नेताओं को भी जगह

मंत्रिमंडल विस्‍तार में अनुराग ठाकुर, पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, सत्यपाल सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, शोभा करंदलाजे, भानुप्रताप सिंह वर्मा, दर्शना विक्रम जरदोश, मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी, ए नारायण स्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा, अजय कुमार, देवसिंह चौहान, भगवंत खूबा, कपिल पाटिल भी शामिल हैं।

इन्‍हें भी मिला मौका

पीएम मोदी की कैबिनेट में प्रतिमा भौमिक, सुभाष सरकार, भगवत कृष्ण राव कराड़, राजकुमार रंजन सिंह, भारती प्रवीण पवार, विश्वेश्वर टुडू, शांतनु ठाकुर, महेंद्र भाई मुंजापारा, जॉन बारला, एल मुरुगन, नीतीश प्रामाणिक को भी शामिल किया गया है।

सहयोगी दलों से इन्‍हें मिलेगी तरजीह

सहयोगी दलों से अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल और लोक जनशक्ति पार्टी के पारस गुट के पशुपति पारस को भी मंत्री बनाया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि‍ प्रधानमंत्री से मिलने वाले सभी नेता, शाम छह बजे राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होंगे।

कुल 12 मंत्रियों की छुट्टी

केंद्रीय मंत्रिपरिषद से 12 मंत्रियों की छुट्टी हो गई है। आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद, पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक समेत मंत्रिपरिषद के 12 सदस्यों ने अपना इस्‍तीफा दिया है। इसके अलावा इस्‍तीफा देने वाले अन्‍य मंत्रियों में डीवी सदानंद गौड़ा, थावरचंद गहलोत, संतोष कुमार गंगवार, बाबुल सुप्रियो, धोत्रे संजय शामराव, रतन लाल कटारिया, प्रताप चंद्र सारंगी और देबाश्री चौधरी शामिल हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक राष्ट्रपति ने इन सभी के इस्‍तीफे को स्‍वीकार कर लिया है। सूत्रों की मानें तो निशंक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है। निशंक अप्रैल में कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे।

बाबुल सुप्रियो बोले- मुझसे इस्‍तीफा देने को कहा गया

बाबुल सुप्रियो ने सोशल मीडिया के जरिए अपने इस्‍तीफे की जानकारी दी है। उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वह खुश हैं कि उन पर भ्रष्‍टाचार का एक भी दाग नहीं है।

दूसरी कार्यकाल का पहला विस्‍तार

उल्‍लेखनीय है कि‍ प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने मई 2019 में 57 मंत्रियों के साथ अपना दूसरा कार्यकाल शुरू कि‍या था। इसके बाद पीएम मोदी पहली बार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में विस्तार करने वाले हैं। मौजूदा मंत्रिपरिषद में कुल 53 मंत्री हैं। नियम के मुताबिक केंद्रीय मंत्रिपरिषद में अधिक से अधिक 81 सदस्‍य हो सकते हैं। माना जा रहा है कि‍ मंत्रिमंडल विस्‍तार में उत्तर प्रदेश और बिहार को बड़ा हिस्सा मिलेगा। यही नहीं ओबीसी मंत्रियों की संख्या 25 तक हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि‍ केंद्र सरकार इस विस्‍तार में शिक्षित और युवा सदस्यों देने जा रही है।

Exit mobile version