Modi Cabinet Reshuffle Live: सिंधिया बने Aviation Minister नागरिक उड्डयन मंत्री, अनुराग ठाकुर को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का आज यानी बुधवार को विस्तार होने जा रहा है। 43 नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम पूरा हो गया है। इस दौरान 15 कैबिनेट मंत्रियों और 28 राज्य मंत्रियों ने पद की शपथ ली। असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, मध्यप्रदेश के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और लोजपा नेता पशुपति पारस को मंत्री बनाया गया है। वहीं, शपथ ग्रहण समारोह से पहले डॉ. हर्षवर्धन, प्रकाश जावड़ेकर और रविशंकर प्रसाद समेत कई नेताओं ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने के बाद पहली बार कैबिनेट में बदलाव होने जा रहा है। मोदी सरकार की कैबिनेट विस्तार से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए यहां क्लिक करें…
लाइव अपडेट
10:28 PM, 07-Jul-2021
सर्बानंद सोनोवाल को आयुष मंत्रालय
असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को आयुष मंत्रालय दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय भी मिला है। वहीं, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को इस्पात मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।
10:23 PM, 07-Jul-2021
धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय
शिक्षा मंत्रालय और कौशल विकास मंत्रालय को जोड़ दिया गया है। यह जिम्मेदारी धर्मेंद्र प्रधान को दी गई है। इससे पहले प्रधान के पास पेट्रोलियम मंत्रालय था।
10:14 PM, 07-Jul-2021
अनुराग ठाकुर को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
अनुराग सिंह ठाकुर को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय दिया गया है। इसके साथ ही वह युवा एवं खेल मंत्रालय भी देखेंगे।
10:08 PM, 07-Jul-2021
अश्विनी वैष्णव नए रेल मंत्री
पीयूष गोयल को वाणिज्य मंत्रालय, टेक्सटाइल मंत्रालय और उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय दिया गया है। वहीं, अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय और आईटी मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। पहले रेल मंत्रालय गोयल के पास था।
10:04 PM, 07-Jul-2021
पुरी को शहरी विकास और मांडविया को स्वास्थ्य मंत्रालय
हरदीप सिंह पुरी को शहरी विकास मंत्रालय दिया गया है। आवास मंत्रालय को पेट्रोलियम मंत्रालय के साथ जोड़ दिया गया है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय और केमिकल फर्टिलाइजर मंत्रालय को जोड़ा गया है। इसका प्रभार मनसुख मांडविया को दिया गया है।
09:58 PM, 07-Jul-2021
शाह को सहकारिता मंत्रालय का भी जिम्मा
अमित शाह को केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ सहकारिता मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। वहीं, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पास रखा है।
09:57 PM, 07-Jul-2021
सोनोवाल का चुना जाना गर्व की बात: सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि लंबे समय के बाद हमें असम से कैबिनेट मंत्री मिला है और यह खुशी तब दोगुनी हो जाती है जब चुना गया व्यक्ति सर्बानंद सोनोवाल जैसा अनुभवी हो। केंद्रीय कैबिनेट में उत्तर-पूर्व के व्यक्ति का होना गर्व की बात है। हमारे पार अरुणाचल प्रदेश से किरण रिजिजू भी हैं।
09:26 PM, 07-Jul-2021
जो जिम्मेदारी दी गई है वह निभाऊंगी: शोभा करांदलाजे
भाजपा सांसद शोभा करांदलाजे ने केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने के बाद कहा कि यह कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है क्योंकि मैंने मेरी पार्टी के लिए 30 साल काम किया है। मुझे एक जिम्मेदारी दी गई है और मैं काम करूंगी।
09:00 PM, 07-Jul-2021
हिमंत बिस्व सरमा ने दी सोनोवाल को बधाई
असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को केंद्रीय कैबिनेट में जगह दी गई है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोनोवाल को कैबिनेट में शामिल किए जाने पर बधाई दी है।
08:54 PM, 07-Jul-2021
केंद्रीय कैबिनेट में जगह पाना सम्मान की बात: आरसीपी सिंह
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने के बाद कहा कि यह किसी भी नेता के लिए बड़े सम्मान की बात है। मैंने कई जिम्मेदारियां निभाई हैं, हम इसे भी पूरा करेंगे। केंद्र और राज्य, दोनों जगह सरकार आसानी से चलेगी।
08:52 PM, 07-Jul-2021
जनता के लिए काम करना जारी रखेंगे: अनुप्रिया पटेल
अनुप्रिया पटेल ने राज्य मंत्री पद की शपथ लेने के बाद कहा कि उत्तर प्रदेश में हमारी पार्टी 2014 से एनडीए के साथ गठबंधन में है। मैंने राज्य स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर काम किया है लेकिन जो पोर्टफोलियो प्रधानमंत्री तय करेंगे, मैं उसके अनुसार काम करूंगी। अपना दल जनता के हित के लिए काम करना जारी रखेगा।
08:47 PM, 07-Jul-2021
पीएम मोदी ने दी नए मंत्रियों को बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘मैं सभी साथियों को बधाई देता हूं जिन्होंने आज शपथ ली और मंत्री के तौर पर उनके सर्वश्रेष्ठ कार्यकाल की कामना करता हूं। हम लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए और एक मजबूत और समृद्ध भारत बनाने के लिए काम करना जारी रखेंगे।’
I congratulate all the colleagues who have taken oath today and wish them the very best for their ministerial tenure. We will continue working to fulfil aspirations of the people and build a strong and prosperous India. #Govt4Growth pic.twitter.com/AVz9vL77bO
— Narendra Modi (@narendramodi) July 7, 2021
08:42 PM, 07-Jul-2021
कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक कल
कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठकें कल (शुक्रवार) शाम आयोजित होंगी। सूत्रों के अनुसार कैबिनेट की बैठक शाम पांच बजे और मंत्रिपरिषद की बैठक शाम सात बजे होगी।
08:28 PM, 07-Jul-2021
मीनाक्षी लेखी ने दिया मोदी, शाह और नड्डा को धन्यवाद
मीनाक्षी लेखी ने राज्य मंत्री की शपथ ग्रहण करने के बाद कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को धन्यवाद देना चाहती हूं कि उन्होंने मुझमें भरोसा किया और मुझे यह अवसर दिया। मुझे जो जिम्मेदारी दी जाएगी उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगी।
08:17 PM, 07-Jul-2021
जो जिम्मेदारी मिलेगी उसे निभाऊंगा: रिजिजू
किरण रिजिजू ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने के बाद कहा कि वरिष्ठ नेताओं के आशीर्वाद से मुझे जनता की सेवा करने के लिए यह सेवा दी गई है। मुझे जो दायित्व दिया जाएगा उसे पूरी निष्ठा से पूरा करने का मैं पूरा प्रयास करूंगा।
कैबिनेट मंत्री
| नाम | मिनिस्ट्री | |
| 1 | नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री | मिनिस्ट्री ऑफ पर्सनल, पब्लिक ग्रीवांस एंड पेंशन, एटॉमिक एनर्जी, डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस, पॉलिसी इश्यू, जो मंत्रालय किसी को नहीं दिए गए हैं |
| 2 | राजनाथ सिंह | डिफेंस मिनिस्ट्री |
| 3 | अमित शाह | होम मिनिस्ट्री, को-ऑपरेशन मिनिस्ट्री |
| 4 | नितिन गडकरी | रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे मिनिस्ट्री |
| 5 | निर्मला सीतारमण | फाइनेंस मिनिस्ट्री, कॉरपोरेट अफेयर्स |
| 6 | नरेंद्र सिंह तोमर | एग्रीकल्चर एंड फॉर्मर्स वेलफेयर |
| 7 | एस जयशंकर | एक्सटर्नल अफेयर्स मिनिस्ट्री |
| 8 | अर्जुन मुंडा | ट्राइबल अफेयर्स |
| 9 | स्मृति ईरानी | वुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट |
| 10 | पीयूष गोयल | कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, कंज्यूमर अफेयर्स, फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन, टेक्सटाइल |
| 11 | धर्मेंद्र प्रधान | एजुकेशन, स्किल डेवलपमेंट, आंत्रप्रेन्योरशिप |
| 12 | प्रह्लाद जोशी | पार्लियामेंट्री अफेयर्स, कोल एंड माइंस |
| 13 | नारायण राणे | माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइसेस |
| 14 | सर्बानंद सोनोवाल | पोर्ट्स, शिपिंग एंड वाटरवेज, आयुष |
| 15 | मुख्तार अब्बास नकवी | माइनॉरिटी अफेयर्स |
| 16 | वीरेंद्र कुमार | सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट |
| 17 | गिरिराज सिंह | रूरल डेवलपमेंट एंड पंचायती राज |
| 18 | ज्योतिरादित्य सिंधिया | सिविल एविएशन |
| 19 | रामचंद्र प्रसाद सिंह | स्टील मिनिस्ट्री |
| 20 | अश्विनी वैष्णव | रेलवे, कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी |
| 21 | पशुपति कुमार पारस | फूड प्रोसेसिंग |
| 22 | गजेंद्र सिंह शेखावत | जलशक्ति |
| 23 | किरन रिजिजू | लॉ एंड जस्टिस |
| 24 | राजकुमार सिंह | पावर, न्यू एंड रिन्यूएबल मिनिस्ट्री |
| 25 | हरदीप सिंह पुरी | पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस, हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स |
| 26 | मनसुख मंडाविया | हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर, केमिकल एंड फर्टिलाइजर |
| 27 | भूपेंद्र यादव | इन्वॉयरमेंट, फॉरेस्ट, क्लाइमेट, लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट |
| 28 | महेंद्र नाथ पांडेय | हैवी इंडस्ट्रीज |
| 29 | पुरषोत्तम रूपाला | फिशरीज, एनीमल हज्बैंड्री, डेयरी |
| 30 | जी किशन रेड्डी | कल्चर, टूरिज्म, नॉर्थ ईस्ट डेवलपमेंट |
| 31 | अनुराग ठाकुर | इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग, यूथ एंड स्पोर्ट्स |
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
| नाम | मिनिस्ट्री | |
| 1 | राव इंद्रजीत सिंह | स्टैटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इम्प्लिमेंटेशन, प्लानिंग, कॉरपोरेट |
| 2 | डॉ. जितेंद्र सिंह | साइंस एंड टेक्नोलॉजी, अर्थ साइंस, पीएमओ, पर्सनल, पब्लिक ग्रीवांस, एटॉमिक एनर्जी, स्पेस |
राज्यमंत्री
| नाम | मिनिस्ट्री | |
| 1 | श्रीपद येसो नायक | पोर्ट, शिपिंग एंड वाटरवेज, टूरिज्म |
| 2 | फग्गन सिंह कुलस्ते | स्टील, रूरल डेवलपमेंट |
| 3 | प्रह्लाद सिंह पटेल | जल शक्ति, फूड प्रोसेसिंग |
| 4 | अश्विनी कुमार चौबे | कंज्यूमर अफेयर्, फूड एंड पब्लिक, एन्वॉयरमेंट, फॉरेस्ट एंड क्लाइमेट चेंज |
| 5 | अर्जुन मेघवाल | पार्लियामेंट्री अफेयर्स, कल्चर |
| 6 | वीके सिंह | रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे, सिविल एविएशन |
| 7 | कृष्ण पाल | पावर, हैवी इंडस्ट्रीज |
| 8 | दानवे रावसाहब दादाराव | रेलवे, कोल एंड माइंस |
| 9 | रामदास अठावले | सोशल जस्टिस, एम्पावरमेंट |
| 10 | साध्वी निरंजन ज्योति | कंज्यूमर अफेयर्स, फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन, रूरल डेवलपमेंट |
| 11 | संजीव बालियान | फिशरीज, एनिमल हस्बैंड्री, डेयरी |
| 12 | पंकज चौधरी | फाइनेंस |
| 13 | अनुप्रिया पटेल | कॉमर्स एंड इंडस्ट्री |
| 14 | एसपी सिंह बघेल | लॉ एंड जस्टिस |
| 15 | राजीव चंद्रशेखर | स्किल डेवलपमेंट एंड आंत्रप्रेन्योरशिप, इलेक्ट्रॉनिक्स, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी |
| 16 | शोभा करंदलजे | एग्रीकल्चर एंड फॉर्मर वेलफेयर |
| 17 | भानु प्रताप वर्मा | माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज |
| 18 | दर्शना जरदोश | टेक्सटाइल, रेलवे |
| 19 | वी मुरलीधरन | एक्सटर्नल अफेयर्स, पार्लियामेंट्री अफेयर्स |
| 20 | मीनाक्षी लेखी | एक्सटर्नल अफेयर्स, कल्चर |
| 21 | सोम प्रकाश | कॉमर्स एंड इंडस्ट्री |
| 22 | रेणुका सिंह | ट्राइबल अफेयर्स |
| 23 | रामेश्वर तेली | पेट्रोलियम एंड नैचुरल गैस, लेबर एंड इम्पलॉयमेंट |
| 24 | कैलाश चौधरी | एग्रीकल्चर एंड फॉर्मर वेलफेयर |
| 25 | अन्नपूर्णा देवी | एजुकेशन |
| 26 | ए नारायणस्वामी | सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट |
| 27 | कौशल किशोर | हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स |
| 28 | अजय भट्ट | डिफेंस, टूरिज्म |
| 29 | बीएल वर्मा | नॉर्थ ईस्ट डेवलपमेंट, को-ऑपरेशन मिनिस्ट्री |
| 30 | अजय कुमार | होम अफेयर्स |
| 31 | देव्युसिंह चौहान | कम्युनिकेशन |
| 32 | भगवंत खुबा | न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी, कैमिकल एंड फर्टिलाइजर्स |
| 33 | कपिल पाटिल | पंचायती राज |
| 34 | प्रतिमा भौमिक | सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट |
| 35 | सुभाष सरकार | एजुकेशन |
| 36 | भागवत कराड | फाइनेंस |
| 37 | राजकुमार रंजन सिंह | एक्सटर्नल अफेयर्स, एजुकेशन |
| 38 | भारती प्रवीण पवार | हेल्थ एंड फेमिली वेलफेयर |
| 39 | विश्वेश्वर टुडू | ट्राइबल अफेयर्स, जल शक्ति |
| 40 | शांतनु ठाकुर | पोर्ट्स, शिपिंग एंड वाटरवेज |
| 41 | महेंद्र भाई मंजुपाड़ा | वुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट, आयुष |
| 42 | जॉन बारला | माइनॉरिटी अफेयर्स |
| 43 | एल मुरुगन | फिशरीज, एनिमल हस्बेंड्री एंड डेयरी, इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग |
| 44 | निशीथ प्रमाणिक | होम अफेयर्स, यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स |
| 45 | नित्यानंद राय | होम अफेयर्स |

