Site icon Yashbharat.com

Modi Cabinet First Meeting First Day Decisions : PM आवास योजना के तहत बनेंगे 3 करोड़ घर, मोदी की नई कैबिनेट का पहला फैसला

cabinet meeting in pm house

Modi Cabinet First Meeting First Day Decisions : PM आवास योजना के तहत बनेंगे 3 करोड़ घर, मोदी की नई कैबिनेट का पहला फैसला। मोदी सरकार 3.0 की पहली कैबिनेट मीटिंग में पीएम आवास योजना के तहत 3 करोड़ घर बनाने का फैसला लिया है. जो घर नए घर बनाए जाएंगे उनमें एलपीजी कनेक्शन, बिजली कनेक्शन और नल कनेक्शन भी होंगे. इससे पहले पिछले 10 वर्षों में तकरीबन 4.21 करोड़ घर बनाए गए थे. माना जा रहा है कि आवास योजना को लेकर बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया था. पीएम मोदी की कैबिनेट ने इस पर निर्णय लेकर घोषणा पत्र का पहला वादा पूरा कर दिया।

Modi 3.0 Cabinet मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, PMAY के तहत बनेंगे 3 करोड़ घर, टॉयलेट, बिजली और LPG कनेक्शन भी

पीएम हाउस में आयोजित इस बैठक में शपथ लेने वाले कैबिनेट मंत्रियों ने हिस्सा लिया. पीएम हाउस में चल रही इस बैठक में अमित शाह, सर्वानंद सोनोवॉल, राजनाथ सिंह, मनोहर लाल खट्टर, शिवराज सिंह, ललन सिंह समेत बड़े नेता मौजूद रहे. इससे पहले आज मोदी पीएमओ पहुंचे थे और किसान सम्मान निधि की 17 वीं किस्त जारी कर तीसरी कार्यकाल का पहला फैसला लिया था.

Modi Cabinet First Meeting First Day Decisions : PM आवास योजना के तहत बनेंगे 3 करोड़ घर, मोदी की नई कैबिनेट का पहला फैसला

मोदी 3.0 की पहली कैबिनेट मीटिंंग के LIVE Updates:

Exit mobile version